Ayodhya: गौतम अडानी ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन, बोले- मेरे लिए गौरव देने वाला क्षण

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gautam Adani reached Ayodhya: बृहस्पतिवार को देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी अयोध्या पहुंचे. जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई. दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए भावुक और गौरव देने वाला क्षण है.

उन्होंने कहा, “मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. यह एक भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है. यह मंदिर केवल भक्ति का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है. भगवान राम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान राम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे.” उन्होंने कहा कि अडानी फाउंडेशन इस युग में गुरुकुल की इस संस्कृति को संरक्षित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा.

इससे पहले, उनका विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से अपने परिवार सहित अडानी रामलला के दर्शन के लिए रवाना हो गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This