अमेरिका की शर्तों को ईरान ने किया इंकार, बोले- ‘नहीं खत्म होगी जंग’

Must Read

US Iran talks : काफी लंबे समय से दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए की जा रही मध्यस्थता प्रयासों में ठहराव आ गया है. बता दें कि ईरान ने तय वार्ता में हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान समेत क्षेत्रीय देशों द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर कराए जाने के प्रयास अब नाकाम साबित हो रहे हैं.

अमेरिका की मांगों को ईरान ने किया इंकार

इस मामले के लेकर ईरान ने मध्यस्थों को स्पष्ट रूप से कहा कि वह आगामी दिनों में इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने के लिए तैयार नहीं है. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि मैं अमेरिका की मांगों को अस्वीकार्य करता हूं. ऐसे में रिपोर्ट में कहा गया कि “ईरान ने आधिकारिक तौर पर मध्यस्थों को बताया कि वह इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने को तैयार नहीं है और अमेरिकी मांगें अस्वीकार्य हैं.”

पाकिस्‍तान ने की बातचीत की मेजबानी  

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेजबानी करने की पेशकश की थी, लेकिन माना जा रहा है कि मध्यस्थता प्रयासों में प्रगति न होने के कारण यह प्रस्ताव अब टल गया है. साथ ही इस्लामाबाद ने कहा था कि वह सार्थक वार्ता की मेजबानी और सुविधा देने के लिए तैयार है. ऐसे में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा था कि देश सम्मानित महसूस करेगा और सार्थक वार्ता में मदद देगा.”

इसे भी पढ़ें :- Kerala Assembly Elections 2026: तिरुवल्ला से तिरुवनंतपुरम तक मेगा शो, केरल चुनाव में NDA के लिए दम भरेंगे पीएम मोदी

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This