ईरान से युद्ध में इजरायल की अर्थव्यवस्था प्रभावित, कर्मचारियों की कमी से जूझ रही टेक कंपनियां

Must Read

Jerusalem: ईरान के साथ जारी युद्ध का असर इजरायल की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है. उधर, ईरान की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है. एक हालिया सर्वे के मुताबिक, इजरायल में करीब 50% टेक कंपनियां और स्टार्टअप्स कर्मचारियों की कमी के कारण अपने लक्ष्य पूरे नहीं कर पा रहे हैं.

हर चौथी कंपनी में 25% से ज्यादा कर्मचारी

सर्वे में यह भी सामने आया है कि हर चौथी कंपनी में 25% से ज्यादा कर्मचारी काम पर नहीं आ पा रहे हैं. इससे काम की रफ्तार धीमी हो गई है और लगभग 42% कंपनियों ने माना कि उनके प्रोजेक्ट्स में देरी हो रही है. कई कंपनियों ने अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च भी फिलहाल टाल दिए हैं. युद्ध की वजह से हवाई सेवाएं लगभग बंद हैं, जिससे 75% कंपनियों का काम प्रभावित हुआ है.

फंडिंग मिलने में भी मुश्किलें

जरूरी सामान मंगाने और उत्पाद विदेश भेजने में दिक्कत हो रही है. साथ ही विदेशी निवेश पर निर्भर इस सेक्टर को फंडिंग मिलने में भी मुश्किलें आ रही हैं. करीब 71% कंपनियों ने कहा कि अब पूंजी जुटाना पहले से ज्यादा कठिन हो गया है. कर्मचारियों की कमी के मुख्य कारण रिजर्व ड्यूटी है, क्योंकि हजारों इंजीनियर और टेक प्रोफेशनल सेना में शामिल होकर मोर्चे पर चले गए हैं.

बच्चों की देखभाल जरूरी

स्कूल-कॉलेज बंद है, ऐसे में बच्चों की देखभाल के लिए माता-पिता को घर पर रहना पड़ रहा है. वहीं लगातार मिसाइल हमलों और सायरन से कर्मचारी मानसिक रूप से थक गए हैं. इस स्थिति के चलते करीब 31% टेक कंपनियां अब अपना कारोबार दूसरे देशों में शिफ्ट करने पर विचार कर रही हैं. वहीं, ईरान की अर्थव्यवस्था भी युद्ध से बुरी तरह प्रभावित हो रही है.

जीडीपी में 10% से ज्यादा गिरावट

अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बीच उसकी जीडीपी में 10% से ज्यादा गिरावट का अनुमान है. हमलों में बड़े स्टील प्लांट्स को नुकसान हुआ है, जिससे उद्योग पर असर पड़ा है. तेल उत्पादन और निर्यात भी प्रभावित हुआ है. महंगाई तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते ईरान के केंद्रीय बैंक ने 10 मिलियन रियाल का नया बड़ा नोट जारी किया है. युद्ध के माहौल ने निवेशकों का भरोसा भी कमजोर कर दिया है, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. Kerala Assembly Elections 2026: तिरुवल्ला से तिरुवनंतपुरम तक मेगा शो, केरल चुनाव में NDA के लिए दम भरेंगे पीएम मोदी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This