लंदन शिफ्ट होने पर फिर ट्रोल हुए विराट कोहली, चुप्पी तोड़ते हुए दिया जवाब, बोले-क्या मैं ओवरसीज प्लेयर हूं?

Must Read

New Delhi: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के स्टार विराट कोहली जब से लंदन शिफ्ट हुए हैं, तो सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ओवरसीज प्लेयर कहकर ट्रोल करते रहते हैं, जिस पर अब किंग कोहली ने चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार अंदाज में जवाब दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सीजन के पहले ही मैच में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले कोहली ने साफ कहा कि उन्हें नहीं पता लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं.

यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल

आप ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछिए. वह ओवरसीज प्लेयर नहीं हैं…क्या वह ओवरसीज प्लेयर हैं? उनका यह जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कोहली पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ लंदन में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. वह भारत में लगातार मिलने वाली लाइमलाइट से दूर रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं और बड़े टूर्नामेंट्स से पहले ही भारत लौटते हैं. हालांकि, इस बदलाव का उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है, जिसका सबूत उन्होंने IPL 2026 के पहले ही मैच में दे दिया.

एक बार फिर धमाल मचा रहे हैं विराट 

विराट कोहली IPL 2026 में एक बार फिर धमाल मचा रहे हैं. सीजन के पहले ही मैच में विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली. अब विराट कोहली 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारी में जुटे हैं. कोहली इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब बचाने के इरादे से उतरे हैं. पिछले सीजन में टीम ने पहली बार ट्रॉफी जीती थी और कोहली के लिए यह जीत खास मायने रखती है.

जीत कड़ी मेहनत का नतीजा

अपनी सफलता के मंत्र पर बात करते हुए कोहली ने कहा कि जीत कड़ी मेहनत, त्याग और खेल के प्रति समर्पण का नतीजा होती है. यह एक तरह का इनाम होता है, जो बताता है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं गई. हार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन लगातार मेहनत के बाद मिली जीत आपको आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देती है.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान पर कर्ज का दबाव: UAE ने वापस मांगा 3.5 अरब डॉलर का कर्ज, बढ़ा आर्थिक संकट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This