ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को नहीं मिलेगी छुट्टी, कैंसिल हुआ वीकली ऑफ, जानें पूरा मामला

Must Read

Trump Cancels Weekend : लंबे समय से दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी साप्ताहिक छुट्टी रद्द कर दी है. बता दें कि व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंप इस दौरान व्हाइट हाउस में ही रहकर बंद कमरे में उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हर हफ्ते मिलने वाली अपनी छुट्टी को रद्द कर दिया है और साथ ही अब वह वीकेंड के दौरान भी लगातार बैठकों में शामिल रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, यह फैसला ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध की स्थिति को देखते हुए लिया गया है.

अमेरिकी कांग्रेस को एक बड़ा खर्च प्रस्ताव

इसके साथ ही ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस को एक बड़ा खर्च प्रस्ताव भेजा है, बता दें कि उनके इस प्रस्‍ताव में अगले साल के लिए 1.5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 125 लाख करोड़ रुपये) के रक्षा बजट की मांग की गई है. बताया जा रहा है कि यह बजट पिछले साल की तुलना में करीब 42 प्रतिशत ज्यादा है. माना जा रहा है कि ईरान के साथ युद्ध के चलते अमेरिका का सैन्य खर्च तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण यह बड़ी मांग की गई है.

सैन्य तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो पेंटागन के खर्च में यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी. बता दें कि यह प्रस्ताव 2026 के लिए रक्षा बजट में 42 प्रतिशत वृद्धि का संकेत देता है, जो कि अमेरिका की सैन्य तैयारियों को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

बजट प्रस्ताव अभी कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है

इस मामले को लेकर व्‍हाइट हाउस का कहना है कि शुक्रवार को जारी यह बजट प्रस्ताव अभी कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है और साथ ही इसे लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी.

अमेरिकी कांग्रेस में विस्तृत चर्चा होने की संभावना

रिपोर्ट का कहना है कि प्रस्ताव में कांग्रेस से गैर-रक्षा खर्च में करीब 73 अरब डॉलर (लगभग 10 प्रतिशत) की कटौती करने की भी मांग की गई है. बता दें कि इस कटौती का उद्देश्य विवादास्पद और गैर-जरूरी कार्यक्रमों को खत्म करना और कुछ जिम्मेदारियों को राज्यों व स्थानीय सरकारों को सौंपना बताया गया है. इस बजट प्रस्ताव पर आने वाले हफ्तों में अमेरिकी कांग्रेस में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़े :- ‘मध्यस्थता की कोई जरूरत नहीं, US से नहीं होगी बातचीत’ ईरान ने की PAK की बेइज्जती

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This