अमेरिका-ईरान युद्ध जल्द होगा खत्म, पाकिस्तान ने तैयार किया समझौते का ड्राफ्ट, जानें क्या हैं शर्तें

Must Read

US and Iran war : वर्तमान में काफी लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय से चल रहा युद्ध खत्म हो सकता है और साथ ही होर्मुज स्ट्रेट भी अब खुल सकता है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अमेरिका और ईरान को जंग खत्म करने का एक प्लान मिला है, जिसमें दो-फेज का एग्रीमेंट शामिल है. इसके साथ ही यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही उम्मीद जताई थी कि सोमवार तक ईरान डील के लिए तैयार हो सकता है.

मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक, ईरान और अमेरिका को आज एक प्लान मिला है, जिसमें मिडिल ईस्ट में कॉम्बैट ऑपरेशन खत्म करने के प्लान को मंजूरी शामिल है. बात करें इसकी खासियत की तो इस जानकारी में ईरान की प्रतिक्रिया कानूनी जिक्र नहीं हैं. अमेरिकन मीडिया और पाकिस्तान का हवाला देकर जानकारी रिपोर्ट की गई है. इसका फाइनल एग्रीमेंट 15 से 20 दिनों में पूरा हो जाएगा.

तत्काल सीजफायर के बाद एक व्यापक समझौता

बता दें कि इस ड्राफ्ट में दो फेज हैं, जिसमें तत्काल सीजफायर के बाद एक व्यापक समझौता शामिल है. इस मामले को लेकर मीडिया का कहना है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस पहल पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ ‘पूरी रात’ लगातार संपर्क में रहे.

तेल और एलपीजी का संकट बरकरार रहेगा- ईरान

जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच पाकिस्तान की ओर से प्रस्तावित इस एग्रीमेंट की समीक्षा कर रहे हैं. फिलहाल तेहरान की ओर से ये स्‍पष्‍ट रूप से कहा गया कि अगर अस्थायी सीजफायर होता है तो होर्मुज स्ट्रेट को फिर से नहीं खोला जाएगा यानी एशिया और यूरोपीय देशों में तेल और एलपीजी का संकट बरकरार रहेगा.

तेहरान फैसला लेने के लिए दबाव को स्‍वीकार नहीं करेगा

ऐसे में ईरान के सीनियर अधिकारी का कहना है कि ‘ईरान अस्थायी युद्धविराम के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोलेगा. बता दें कि तेहरान फैसला लेने के लिए किसी भी दबाव या समय सीमा को स्वीकार नहीं करेगा.’ इसके साथ ही यह भी दावा किया गया कि अमेरिका और ईरान 45 दिन के सीजफायर पर विचार कर रहे थे, जिसके बाद मिडिल ईस्ट में शांति का रास्ता आगे बढ़ता. फिलहाल दोनों पक्ष सीजफायर लागू करेंगे, अगले 15 से 20 दिनों में ड्राफ्ट का पूरा मसौदा सामने आ जाएगा.

ट्रंप ने बढ़ाया होर्मुज को खोलने की डेडलाइन

बता दें कि यह घटनाक्रम राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ईरान को मंगलवार तक होर्मुज को खोलने की धमकी के बाद आया है. ट्रंप ने यह चेतावनी दी और बातचीत के ठप होने पर निराशा जताई थी. ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने के लिए तेहरान को आखिरी डेडलाइन दी है. इस दौरान मूल रूप से सोमवार शाम को खत्म होने वाली इस डेडलाइन को 20 घंटे बढ़ा दिया गया है और अब इसकी नई समय सीमा मंगलवार शाम 8 बजे पूर्वी समय (ईटी) तय की गई है.

इसे भी पढ़ें :- ट्रंप AI की सुन रहे? अमेरिकी राष्ट्रपति के विरोधाभासी बयानों पर राम गोपाल वर्मा ने उठाए सवाल

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This