पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, बोले-‘खेल हुआ तो मिलेगा कड़ा जवाब’, शांति वार्ता से पहले फंसा पेच

Must Read

US-Israel-Iran War: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम शांति वार्ता के लिए शनिवार को पाकिस्तान पहुंचे. वेंस ने पाकिस्तान रवाना होने से पहले कहा था कि वह वार्ता को लेकर आशान्वित हैं और उम्मीद करते हैं कि यह सकारात्मक रहेगी. इस बीच सूत्रों का कहना है कि बातचीत शुरू होने में अभी पेच फंसा हुआ है. ईरानी शहबाज शरीफ से मुलाकात कर रहे हैं. इसके बाद अमेरिका से बातचीत पर फैसला होगा.

हम सहयोग के लिए निश्चित रूप से तत्पर

वेंस ने विमान में सवार होने से पहले कहा था कि जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरानी अच्छी नीयत से बातचीत करने को तैयार हैं तो हम सहयोग का हाथ बढ़ाने के लिए निश्चित रूप से तत्पर हैं लेकिन अगर वे हमारे साथ खेल खेलने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि वार्ता करने वाली टीम इतनी भी सहयोगी नहीं है. इस वार्ता का उद्देश्य पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करना है.

डार और सेना प्रमुख मुनीर ने की अगवानी 

वेंस के नूर खान एयरबेस पहुंचने पर पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनकी अगवानी की. वेंस के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर भी हैं. ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ वार्ता के लिए शनिवार तड़के पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा.

दुनिया भर की नजरें इस वार्ता पर टिकी

दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम की उम्मीद के साथ दुनिया भर की नजरें इस वार्ता पर टिकी हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा था कि अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में वार्ता करेंगे. उन्होंने एक्स पर जारी अपना वक्तव्य अमेरिका और ईरान के राष्ट्रपतियों को भी टैग किया था. ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची ने कहा है कि उनका देश पाकिस्‍तान में अमेरिका के साथ पूरे अव‍िश्‍वास के साथ बातचीत करेगा. उन्‍होंने कहा कि इसकी वजह यह है कि अमेरिका ने बार-बार हमारे साथ व‍िश्‍वास घात किया है.

इसे भी पढ़ें. इजराइल-लेबनान भी वार्ता को तैयार, US करेगा मध्यस्थता, हिजबुल्ला की चुप्पी से असमंजस की स्थिति!

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This