कोई नतीजा नहीं निकला…, अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत असफल, पाकिस्तान से बोले जेडी वेंस

Must Read

US-Iran War Talk : अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष को लेकर पाकिस्तान में चल रही बातचीत फेल हो गई है. बता दें कि इस्लामाबाद में 21 घंटों तक दोनों देशों के बीच बातचीत चली. ऐसे मे अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान को हमने बेस्ट ऑफर दिया, लेकिन उसे हमारी कोई भी शर्त मंजूर नहीं है और ऐसे में बातचीत के बाद भी हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे और हम वापस वाशिंगटन लौट रहे हैं.

ऐसे में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि यह अच्छी बात रही कि बातचीत गंभीर और ठोस मुद्दों पर हुई, फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकल सका. साथ ही उन्‍होंने स्‍पष्‍ट शब्‍दो में कहा कि इस असफलता के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने एक मध्यस्थ के तौर पर बहुत अच्छा काम किया और दोनों देशों के बीच समझौता कराने की पूरी कोशिश की. उनका कहना है कि पाकिस्तान ने पूरी ईमानदारी से दोनों पक्षों को करीब लाने का प्रयास किया.

समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा नुकसान

इसके साथ ही उन्‍होने ये भी कहा कि अमेरिका अपनी शर्तों पर कायम रहा, लेकिन ईरान ने उन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया. यही कारण है कि दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया और बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई. इतना ही नही बल्कि वेंस ने यह भी दोहराया कि यह समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा नुकसान की बात है, जबकि अमेरिका इस स्थिति से निपटने में सक्षम है.

इसे भी पढ़ें :- इराक के नए राष्ट्रपति बने पूर्व पर्यावरण मंत्री निजार अमेदी, जल्द हाे सकती है प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This