अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी ‘शांति वार्ता’! पाकिस्तान ने हफ्तेभर में दोबारा बातचीत कराने का किया दावा

Must Read

Islamabad: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच करीब 21 घंटे तक चली बहुप्रतीक्षित शांति वार्ता बिना किसी ठोस समझौते के समाप्त हो गई. हालांकि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक दरवाजे अभी भी खुले रखे गए हैं. वहीं पाकिस्तान ने उम्मीद जताई है कि दोनों पक्ष आगे भी बातचीत जारी रखेंगे. इसी बीच पाकिस्तानी सूत्रों ने बेरूत के सरकारी समाचार चैनल अल-मयादीन को बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हफ्ते-दस दिन में फिर शुरू होने की उम्मीद है.

नहीं हो सका कोई अंतिम समझौता

इस दौरान संघर्ष विराम जारी रहेगा और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की ओर से नए डिमांड पेश किए जाएंगे. पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार ने रविवार सुबह प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि दोनों पक्षों ने गंभीर और रचनात्मक बातचीत की, लेकिन आखिरकार कोई अंतिम समझौता नहीं हो सका.

मुनीर ने भी निभाई सक्रिय भूमिका

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई इस शांति वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडी वेंस कर रहे थे, जबकि ईरान की ओर से संसद के स्पीकर बाकेर क़ालिबाफ शामिल थे. बातचीत के दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और कई दौर की मध्यस्थता की. इसहाक डार ने बताया कि बीते 24 घंटों में कई दौर की गहन बातचीत हुई, जिसमें कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई.

संघर्षविराम का पालन जारी रखेंगे दोनों देश

हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि अंतिम सहमति नहीं बन पाई. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश संघर्षविराम का पालन जारी रखेंगे और आगे भी सकारात्मक भावना के साथ बातचीत करेंगे. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी माना कि कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच समझ बनी थी, लेकिन 2-3 अहम मुद्दों पर मतभेद इतने गहरे थे कि समझौता नहीं हो सका.

कूटनीति का रास्ता कभी बंद नहीं होता

उन्होंने कहा कि यह बातचीत अविश्वास और संदेह के माहौल में शुरू हुई थी, इसलिए एक ही बैठक में समाधान की उम्मीद करना व्यावहारिक नहीं था. ईरान की ओर से यह भी कहा गया कि कूटनीति का रास्ता कभी बंद नहीं होता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए बातचीत जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें. ‘US के वादे तोड़ने की आदत को न भूले हैं और न भूलेंगे’, शांति वार्ता के बीच ईरान का कड़ा रुख

Latest News

सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ लॉन्च के साथ भारत की औद्योगिक हरित क्रांति का किया नेतृत्व, वित्त मंत्री सुरेश...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजिनी नगर में ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ पहल की शुरुआत हुई. इस मिशन के तहत उद्योगों को हरित और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा.

More Articles Like This