बाबा साहेब को याद करता रहेगा हर नागरिक, उन्हीं के विचारों पर चल रही दिल्ली सरकार- रेखा गुप्ता

Must Read

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 135वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर मेमोरियल पहुंचकर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक बाबा साहेब को युगों-युगों तक याद करता रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर काम कर रही है और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश कर रही है.

बाबा साहेब लोकतंत्र के सबसे मजबूत स्तंभ

CM रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि सरकार लगातार ऐसी नीतियां बना रही है जिससे हर व्यक्ति का जीवन सम्मानपूर्वक और बेहतर बन सके. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर भारतीय लोकतंत्र के सबसे मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी वजह से आज देश में लोकतंत्र की मजबूत नींव खड़ी है. बाबा साहेब ने जो संविधान देश को दिया, वह सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है.

खुद को मानती हैं सौभाग्यशाली 

उनका कहना है कि बाबा साहेब ने हमेशा समानता और सामाजिक न्याय की बात की और उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में विकास कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें बाबा साहेब के चरणों में नमन करने का अवसर मिला. वहीं, भाजपा सांसद अरुण सिंह ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी.

बाबा साहेब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थल विकसित

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब न सिर्फ संविधान के निर्माता हैं बल्कि उनके विचार आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित किया गया है और उनके सम्मान में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं. अरुण सिंह ने कहा कि संविधान दिवस पर विशेष चर्चा और कार्यक्रम आयोजित करना भी बाबा साहेब के प्रति सम्मान का ही एक हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले सहारनपुर में PM Modi का रोड शो, ‘मोदी-मोदी’ के लगे नारे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This