ईरान ने छोड़ी परमाणु कार्यक्रम की जिद, ट्रंप का दावा, बोले- इस्लामाबाद में डील साइन हो गई तो…

Must Read

Iran-US Peace Talks : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे शांति प्रयासों के बीच बड़ा बयान दिया और कहा कि अगर इस्लामाबाद में डील साइन हो गई तो मैं पाकिस्तान जा सकता हूं. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता इस्लामाबाद में अंतिम रूप से साइन हो जाता है, तो मैं पाकिस्तान जाने पर विचार करूंगा.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच ट्रंप के कहने पर मध्यस्थता कर रहा है. व्हाइट हाउस से लास वेगास (नेवाडा) जाते समय ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हां, मैं पाकिस्तान जा सकता हूं. “अगर डील इस्लामाबाद में साइन होती है, तो मैं जा सकता हूं। वे चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं.” इसके साथ ही उन्‍होंने अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका की तारीफ भी की और इसे “बहुत रचनात्मक” बताया. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तानी मध्यस्थों ने “बहुत शानदार” काम किया है. ऐसे में ट्रम्प ने ईरान के साथ चल रही वार्ता को लेकर आशावादी रुख जताया और कहा कि समझौता जल्द ही घोषित किया जा सकता है.

जल्द हो जाएगा ईरान-अमेरिका में समझौता

इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने इस शांति वार्ता को लेकर कहा कि “मुझे लगता है कि अभी हमारे बीच बहुत सफल वार्ता चल रही है. अगर यह होता है, तो इसे काफी जल्दी घोषित कर दिया जाएगा. इससे हमें मुफ्त तेल, हॉर्मुज जलडमरूमध्य मुक्त, सब कुछ अच्छा हो जाएगा. उनका मानना है कि तेल की कीमतें पहले से भी कम हो जाएंगी.” इसके साथ ही ट्रंप ने ऊर्जा कीमतों पर बोलते कहा कि कूटनीतिक प्रयासों के बीच ईंधन की कीमतें पहले से ही कम होने के संकेत दिखा रही हैं. ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान संघर्ष पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच आई हैं.

दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास हुए तेज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर गुरुवार को तेहरान में ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर ग़ालिबाफ से मिले. दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं. ताकि अमेरिका-ईरान के बीच रुकी हुई वार्ता को फिर से शुरू किया जा सके. ऐसे में पाकिस्तानी अधिकारियों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर कोई बड़ी सफलता की उम्मीद जताई है. बता दें कि मुख्य विवादास्पद मुद्दों में यूरेनियम संवर्धन पर रोक की अवधि और ईरान के उच्च संवर्धित यूरेनियम स्टॉक का क्या किया जाए, शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें :- UN प्रमुख गुटेरेस ने इज़राइल-लेबनान संघर्ष-विराम का किया स्वागत, बोले-इससे स्थायी शांति को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद 

Latest News

02 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 2 November 2026: 2 नवंबर 2026 को सोमवार का दिन है. पंचांग के अनुसार, इस दिन...

More Articles Like This