UN प्रमुख गुटेरेस ने इज़राइल-लेबनान संघर्ष-विराम का किया स्वागत, बोले-इससे स्थायी शांति को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद

Must Read

UN: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को इज़राइल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम की घोषणा का स्वागत किया है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे इस क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को ही इज़राइल और लेबनान के बीच एक संघर्ष-विराम की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य ईरान संघर्ष से जुड़े एक अन्य मोर्चे पर अस्थायी रूप से तनाव कम करना था.

दोनों पक्ष 10-दिवसीय संघर्ष-विराम पर सहमत

ट्रम्प ने कहा कि इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ आउन से बात करने के बाद दोनों पक्ष 10-दिवसीय संघर्ष-विराम पर सहमत हो गए हैं, जो वाशिंगटन के समय के अनुसार शाम 5 बजे (भारत में शुक्रवार सुबह 2:30 बजे) से शुरू होगा. गुटेरेस ने कहा कि मैं इज़राइल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम की घोषणा का स्वागत करता हूँ और इसे संभव बनाने में अमेरिका की भूमिका की सराहना करता हूँ.

शांति की दिशा में चल रहे प्रयासों में मिलेगा योगदान 

मुझे उम्मीद है कि इससे संघर्ष के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में बातचीत का रास्ता खुलेगा और इस क्षेत्र में स्थायी और व्यापक शांति की दिशा में चल रहे प्रयासों में योगदान मिलेगा. मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि वे संघर्ष-विराम का पूरी तरह सम्मान करें और हर समय अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करें. इससे पहले गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के मुख्य प्रवक्ता स्टीफ़न दुजारिक ने संबंधित पक्षों से इज़राइल और लेबनान के बीच हाल ही में घोषित संघर्ष-विराम का सम्मान करने का आग्रह किया था.

लेबनान के लोगों ने सहे बहुत कष्ट

दुजारिक ने कहा था कि मुझे लगता है कि लेबनान के लोगों ने बहुत कष्ट सहे हैं. उत्तरी इज़राइल की आबादी भी शांति से रहने की हकदार है. और हमें उम्मीद है कि हर कोई इस संघर्ष-विराम का पालन करेगा. प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र उन कदमों का स्वागत करता है जिनसे ‘ब्लू लाइन’ के दोनों ओर शत्रुता और पीड़ा समाप्त होगी.

इसे भी पढ़ें. ‘हवा में महल बना रहे अमेरिकी नेता…’, ईरान ने ट्रंप की ऊंट वाली कहावत सुनाकर उड़ाई खिल्ली

Latest News

20 हजार के बजट में खरीदना है नया Smartphone? ये 8 फोन हैं जबरदस्त, गेमिंग से कैमरा तक मिलेंगे धांसू फीचर्स

20 हजार रुपये तक के बजट में कई दमदार 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं. यहां CMF Phone 2 Pro 5G, realme P4 5G, POCO M7 Pro 5G, Infinix GT 30 5G+ समेत 8 विकल्पों की जानकारी दी गई है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही फोन चुन सकें.

More Articles Like This