‘1 घंटे में 7 दावे किए और सभी झूठे’, ईरान ने ट्रंप का किया पर्दाफाश, होर्मुज को बंद करने की दी चेतावनी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर यूएस ने अपनी समुद्री नाकाबंदी जारी रखी तो तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर सकता है.

होर्मुज में यूएस नेवल की नाकाबंदी जारी रहेगा

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति ने ऐलान किया है कि होर्मुज में यूएस नेवल की नाकाबंदी जारी रहेगा. ट्रंप के इस बयान के कुछ समय बाद ही ईरानी संसदीय स्पीकर ने अमेरिका को ये चेतावनी जारी की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में स्पीकर गालिबफ ने जोर देकर कहा कि इस रणनीतिक वॉटरवे से समुद्री आवाजाही को ईरान सख्ती से रेगुलेट करेगा. उन्होंने कहा, “ब्लॉकेड जारी रहने से, होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा. आने-जाने की इजाजत सिर्फ तय रास्ते से और ईरानी इजाजत से ही होगी.”

होर्मुज स्ट्रेट कमर्शियल शिपिंग के लिए खुला रहेगा US Iran War

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ऐलान किया था कि जब तक सीजफायर लागू रहेगा, तब तक होर्मुज स्ट्रेट कमर्शियल शिपिंग के लिए खुला रहेगा. विदेश मंत्री अराघची ने एक्स पर लिखा, “लेबनान में सीजफायर के हिसाब से, होर्मुज स्ट्रेट से होकर सभी कमर्शियल जहाजों का रास्ता सीजफायर के बाकी समय के लिए पूरी तरह से खुला कर दिया गया है और यह रास्ता उसी कोऑर्डिनेटेड रूट पर होगा जैसा कि ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने पहले ही बताया है.”

ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर ने ट्रंप पर लगाया आरोप

तेहरान की बात पर जवाब देते हुए, ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान के साथ कोई बड़ा ट्रांजैक्शन फाइनल नहीं हो जाता, तब तक नेवल ब्लॉकेड जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी और दावा किया कि जरूरी रुकावटों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है. हालांकि, ईरान की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया गया है. अमेरिका की बात को खारिज करते हुए गालिबाफ ने कहा, “उन्होंने इन झूठों से जंग नहीं जीती और वे बातचीत में भी निश्चित ही कहीं नहीं पहुंचेंगे. स्ट्रेट खुला है या बंद है और इसे चलाने वाले नियम फील्ड से तय होंगे, सोशल मीडिया से नहीं.” ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर ने आगे आरोप लगाया कि ट्रंप ने एक घंटे में सात दावे किए और सभी झूठे थे.

ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका के बीच जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत, सामने आई जगह और तारीख

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This