Bihar Politics: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार, क्या हुई बात?

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Politics: शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पांच, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी भी मौजूद थे. सम्राट चौधरी ने दोनों नेताओं का स्वागत किया. इस दौरान नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच 15 मिनट तक बातचीत हुई. मुलाकात की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उसमें नीतीश कुमार मुस्कुराते दिख रहे हैं. उन्होंने फिर से सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा. सम्राट चौधरी ने भी दोनों हाथ जोड़कर उन्हें नमन किया.

आप लोग अच्छे से काम करते रहिए

बिहार में नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है, जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने गए. नीतीश कुमार ने तीनों नेताओं को बधाई दी और कहा कि अच्छे से काम करते रहिए आप लोग. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सरकार के कामकाज और आने वाले समय की रणनीति को लेकर बातचीत हुई. दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब बिहार की राजनीति में लगातार बदलाव और समीकरणों की चर्चा हो रही है.

Bihar News JDU President Nitish Kumar came to meet CM Samrat Chaudhary, Vijay Chaudhary was with him

सम्राट चौधरी के इस फैसले से नीतीश और विपक्ष खुश

नई सरकार बनने के बाद से शराबबंदी कानून खत्म होने की अटकलें चल रही थी. लोग मान रहे थे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शराबबंदी नीति की समीक्षा करेंगे. एनडीए के कई विधायक भी इसके पक्ष में थे, लेकिन सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी कानून और सख्ती से लागू की जाएगी. सरकार इसे खत्म करने के बारे में नहीं सोच रही है. सम्राट चौधरी के इस फैसले से नीतीश कुमार खुश हैं. वहीं, राजद ने भी सम्राट चौधरी के इस फैसले का समर्थन किया है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के संकल्पों को आगे बढ़ाया है. इसके लिए सम्राट बधाई के पात्र हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This