स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फायरिंग, ईरान ने जलडमरूमध्य पार कर रहे जहाजों को बनाया निशाना!

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Firing In The Strait Of Hormuz: मिडिल ईस्ट के बेहद अहम समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव फिर बढ़ गया है. शनिवार को यहां से गुजरने की कोशिश कर रहे कम से कम दो व्यापारी जहाजों ने गोलीबारी का सामना करने की बात कही है. समुद्री सुरक्षा और शिपिंग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जहाजों पर फायरिंग हुई. हालांकि, नुकसान कितना हुआ, यह साफ नहीं हो पाया है.

समाचार एजेंसियों के अनुसार, ब्रिटिश सैन्य सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि ईरान की गनबोट्स ने एक टैंकर पर फायरिंग की. यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच कुछ जहाजों की आवाजाही शुरू हुई थी.

फिर ईरान ने कड़ा किया नियंत्रण

जानकारी के अनुसार, शनिवार को आठ तेल टैंकरों का एक काफिला होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहा था. यह पिछले कई हफ्तों में जहाजों की पहली बड़ी आवाजाही थी, लेकिन इसके तुरंत बाद ईरान ने इस अहम समुद्री रास्ते पर फिर से कड़ा सैन्य नियंत्रण लागू करने का ऐलान कर दिया.

ईरान के सशस्त्र बलों ने कहा कि अमेरिका की तरफ से बार-बार नियमों के उल्लंघन और ‘ब्लॉकेड’ के नाम पर की जा रही कार्रवाई की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. उनका कहना है कि पहले कुछ शर्तों के साथ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन हालात बिगड़ने पर फिर सख्ती करनी पड़ी.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने संदेश में कहा कि उनकी नौसेना दुश्मनों को कड़वी हार देने के लिए तैयार है. इसे अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है. इससे कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर अच्छी खबर होने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ, तो बुधवार तक फिर से संघर्ष शुरू हो सकता है, क्योंकि दो हफ्ते का युद्धविराम समाप्त होने वाला है.

ईरान ने हाल ही में जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से खोला था

ईरान ने हाल ही में इस जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से खोला था. यह फैसला अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और लेबनान के बीच हुए 10 दिन के युद्धविराम के बाद लिया गया था. इस दौरान सीमित संख्या में जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब ईरान का कहना है कि अमेरिका की गतिविधियों के कारण उसे फिर से सख्त सैन्य नियंत्रण लागू करना पड़ा है. इस मामले पर अमेरिका की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Latest News

PLI Scheme Food Processing: फूड सेक्टर को बड़ा बूस्ट, 34 लाख टन क्षमता बढ़ी; रोजगार और निर्यात में उछाल

PLI Scheme Food Processing: केंद्र सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम फॉर फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री (PLISFPI) का असर अब...

More Articles Like This