28 साल का इंतजार खत्म! मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, रचा इतिहास

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने 2026 एशियन गेम्स में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म कर दिया है. उन्होंने महिलाओं की स्पर्धा में कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. यह एशियन गेम्स में मीराबाई का पहला पदक है, जबकि भारत को वेटलिफ्टिंग में पिछली बार 1998 में मेडल मिला था.

स्नैच में 87 किलोग्राम वजन उठाया

मुकाबले की शुरुआत में मीराबाई ने स्नैच में 87 किलोग्राम वजन उठाया. इस प्रदर्शन के साथ वह तीसरे स्थान पर थीं. वहीं नॉर्थ कोरिया की रि सोंग गम ने 94 किलोग्राम के साथ बढ़त बना ली थी. इसके बाद क्लीन एंड जर्क में भी सोंग गम ने अपनी बढ़त कायम रखी.

मीराबाई ने सिल्वर मेडल हासिल किया Asian Games 2026

रि सोंग गम ने क्लीन एंड जर्क में 121 किलोग्राम वजन उठाया और उनका कुल स्कोर 215 किलोग्राम रहा. मीराबाई ने इस राउंड में 111 किलोग्राम उठाया, जिससे उनका कुल स्कोर 198 किलोग्राम रहा. इस तरह नॉर्थ कोरियाई खिलाड़ी ने गोल्ड और मीराबाई ने सिल्वर मेडल हासिल किया.

28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में पदक

एशियन गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टिंग का पिछला पदक 1998 के बैंकॉक खेलों में आया था. तब करनम मल्लेश्वरी ने महिलाओं की 63 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था. इसके बाद 28 साल तक भारत इस खेल में एशियन गेम्स का पदक नहीं जीत सका. मीराबाई के सिल्वर के साथ यह लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर जीत चुकीं मीराबाई ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था. ऐसे में एशियन गेम्स में भी उनसे शीर्ष पदक की उम्मीदें थीं, लेकिन रि सोंग गम के मजबूत प्रदर्शन ने मुकाबले का रुख बदल दिया.

भारत के खाते में 11 मेडल

2026 एशियन गेम्स में भारत अब तक 11 पदक जीत चुका है. इनमें एक गोल्ड, पांच सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत के लिए महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया है. कुल 11 पदकों के साथ भारत मेडल टेबल में 11वें स्थान पर है.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: पूजा की बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-23 से हराया

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This