अगस्त में घरेलू हवाई यात्री यातायात 6.34% घटा, स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी में भी गिरावट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Domestic Air Traffic: भारत में घरेलू हवाई यात्री यातायात अगस्त में सालाना आधार पर 6.34% घटकर 1.21 करोड़ रह गया. इस दौरान परिचालन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी भी जुलाई के 1.6% से घटकर अगस्त में 1.2% पर आ गई. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई.

एयर इंडिया की हिस्सेदारी बढ़ी, इंडिगो की घटी

आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में प्रमुख एयरलाइंस की बाजार हिस्सेदारी में मिला-जुला रुख देखने को मिला. एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी जुलाई के 24 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 26.7% हो गई. वहीं, इंडिगो की हिस्सेदारी जुलाई के 67.4% से घटकर पिछले महीने 65 प्रतिशत रह गई. अकासा एयर की बाजार हिस्सेदारी 5.5% पर स्थिर रही. बाजार हिस्सेदारी में गिरावट के बावजूद इंडिगो घरेलू विमानन बाजार में पहले स्थान पर रहा. अगस्त में एयरलाइन से 78.87 लाख यात्रियों ने सफर किया.

इसके बाद एयर इंडिया समूह का स्थान रहा, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 26.7% रही. इस दौरान समूह की उड़ानों से 32.32 लाख यात्रियों ने यात्रा की. अकासा एयर ने 5.5% बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान बरकरार रखा. अगस्त में एयरलाइन ने 6.68 लाख यात्रियों को सफर कराया.

स्पाइसजेट की हिस्सेदारी 1.2% पर पहुंची

स्पाइसजेट ने अगस्त के दौरान 1.40 लाख यात्रियों को यात्रा कराई. इस महीने एयरलाइन को कई परिचालन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उसकी उड़ानों में देरी हुई. इन परिस्थितियों के बीच एयरलाइन की बाजार हिस्सेदारी जुलाई के 1.6% से घटकर अगस्त में 1.2% रह गई.

समय पर उड़ान के मामले में इंडिगो सबसे आगे

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में प्रमुख एयरलाइंस के बीच इंडिगो का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 91% के साथ सबसे बेहतर रहा. अकासा एयर 90.5% के साथ दूसरे स्थान पर रही.  एयर इंडिया समूह का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 83.9% दर्ज किया गया और वह तीसरे स्थान पर रहा. वहीं, अलायंस एयर का समय पर उड़ान प्रदर्शन 71.8% रहा.

स्पाइसजेट के वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन पर डीजीसीए की नजर

इससे पहले नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को कहा था कि विमानन नियामक डीजीसीए, एयरलाइन के सामने जारी चुनौतियों के बीच स्पाइसजेट के वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन पर करीबी नजर रख रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डीजीसीए को एयरलाइन की परिचालन और वित्तीय स्थिति, दोनों की समीक्षा करने का जिम्मा दिया गया है, ताकि विमानन सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न हो.

यह भी पढ़े: 8th Pay Commission: मुंबई बैठक का शेड्यूल तय, 10 अक्टूबर तक करना होगा आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Latest News

Numerology: मूलांक से जानें किसके साथ आपकी खूब जमेगी और किससे होंगे मतभेद, अपनी जन्मतिथि से करें पार्टनर का मिलान

Numerology Compatibility: अंकज्योतिष में मूलांक को व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और पसंद-नापसंद से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है...

More Articles Like This