‘गनमास्टर जी9’ का गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ रिलीज, हिमेश रेशमिया ने फैंस को कहा दिल से शुक्रिया

Must Read

Mumbai: अभिनेता इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का नया गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे संगीतकार हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है. गायक हिमेशा रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों की तरफ से गाने को मिलकर रहे ढेर सारे प्यार को लेकर शुक्रिया अदा किया. गायक ने लिखा कि जय माता दी. आप सभी के प्यार के लिए दिल से शुक्रिया.

आप इसकी धुन का आनंद लीजिए

मुझे पता है कि आप सभी हमारी फिल्म ‘गन मास्टर’ के पहले गाने ‘अफसाना बनाया आपने’ का इंतजार कर रहे हैं, तो इंतजार खत्म हुआ. ‘अफसाना बनाया आपने’ बुधवार सुबह 11:11 बजे रिलीज हो रहा है. तब तक आप इसकी धुन का आनंद लीजिए, जिसने इस गाने को इतना खास बनाया है. ये सीधे दिल से और स्टूडियो से आपके लिए है. आप भी ‘अफसाना बनाया आपने’ गाने पर अपनी रील्स बनाइए और मुझे भेजिए, अपना सारा प्यार दीजिए.

वही पुराना आइकॉनिक जादू

इमरान हाशमी, हिमेश रेशमिया और आदित्य दत्त की यह लोकप्रिय तिकड़ी पहले भी ‘आशिक बनाया आपने’ जैसी सुपरहिट फिल्म/गाने में साथ काम कर चुकी है. अब इस नए गाने के जरिए वही पुराना आइकॉनिक जादू नए अंदाज में लौट रहा है. एक्शन-रोमांस फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म में पहली बार शबाना आजमी निगेटिव रोल में नजर आएंगी.

प्यार के लिए दुश्मनों से मुकाबला

इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने ‘लवर बॉय’ अंदाज के साथ-साथ खतरनाक एक्शन अवतार में दिखाई देंगे, जहां वह अपने प्यार के लिए दुश्मनों से मुकाबला करते नजर आते हैं. फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है और इसमें उनके पुराने मशहूर गानों का जादू भी सुनने को मिलेगा. सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इसे भी पढ़ें. 28 साल का इंतजार खत्म! मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, रचा इतिहास

Latest News

वाराणसी में एयर शोः PM मोदी सीधे पहुंचेंगे नमो घाट, लगभग 4000 VIP भी होंगे शामिल

Air show in Varanasi: वाराणसी में 22, 24 व 25 अक्टूबर को आयोजित एयर शो में शामिल होने के...

More Articles Like This