भय और दहशत में जिंदगी गुजार रहे बंगाल के लोग, इस बार परिवर्तन तय: राजनाथ सिंह

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को टीएमसी पर निशाना साधा है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से पूरे पश्चिम बंगाल में डर, हिंसा और कथित अत्याचारों का माहौल बना हुआ है. पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी को लगातार तीन कार्यकाल दिए हैं. मेरा मानना ​​है कि किसी भी राज्य के विकास के लिए 15 वर्ष कोई छोटा समय नहीं है.

इस बार परिवर्तन होना चाहिए Rajnath Singh

पश्चिम बंगाल के नानूर में रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में बहुत सारे ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने केवल 5-8 वर्षों में ही अपने राज्य का विकास तेजी से किया है. देश की अर्थव्यवस्था में पहले पश्चिम बंगाल का योगदान 10 प्रतिशत हुआ करता था. टीएमसी के आने के बाद वो घटकर 5 प्रतिशत तक पहुंच गया है. लोग भय और दहशत के माहौल में किसी तरह से जिंदगी गुजार रहे हैं. उन्होंने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार परिवर्तन होना चाहिए.

भाजपा के हाथों को मजबूत करिए

उन्होंने कहा कि मैं यहां की माताओं, बहनों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आप भाजपा के हाथों को मजबूत करिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. आज नहीं तो कल ये होकर रहेगा. रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा. महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर उन्होंने कहा कि टीएमसी, डीएमके, सपा सहित विपक्ष की पार्टियों ने विरोध किया है. चुनाव में महिलाएं इन पार्टियों को सबक सिखा देंगी. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बड़ी सफलता थी. मैं देश की सेना के बहादुर जवानों को बधाई देता हूं.

जनता ने ममता दीदी को ‘बाय-बाय’ कहने का मन बना लिया है

मुर्शिदाबाद में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा कि बंगाल में मैं जो उत्साह देख रहा हूं, उससे यह साफ जाहिर होता है कि बंगाल की जनता ने ममता दीदी को ‘बाय-बाय’ कहने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में एकतरफा वातावरण दिख रहा है. यहां के लोग कटमनी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न इन सबसे से बहुत दुखी हैं. बंगाल के लोगों ने इस आतंक से मुक्ती पाने के लिए ‘कमल’ खिलाने का मन बना लिया है.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में तहलका संवाद का आयोजन, एआई और फेक न्यूज पर CMD उपेंद्र राय ने दी बड़ी चेतावनी

Latest News

यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों के DM समेत 24 IAS अधिकारियों का तबादला, 2 दिन में 64 अफसर बदले

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए...

More Articles Like This