यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों के DM समेत 24 IAS अधिकारियों का तबादला, 2 दिन में 64 अफसर बदले

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, गाजीपुर समेत कई अहम जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. अविनाश कुमार को अलीगढ़, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और इशान प्रताप सिंह को बाराबंकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके अलावा शासन स्तर पर भी कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है, जिससे प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है. यूपी में आईएएस अधिकारियों के तबादलों का यह सिलसिला लगातार जारी है. एक दिन पहले 40 अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद आज फिर 24 आईएएस अफसरों को स्थानांतरित किया गया है.

इस ताजा फेरबदल में कुल 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, जिससे प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

यूपी में सोमवार को 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है.

इससे पहले रविवार रात योगी सरकार ने बड़े स्तर पर 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें 15 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल थे. इस तरह बीते दो दिनों में कुल 64 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, जिनमें 25 जिलों के डीएम बदले गए हैं.

शासन-प्रशासन विभाग की ओर से जारी दोनों ट्रांसफर लिस्ट में इन सभी अधिकारियों के नाम शामिल हैं और सभी को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

रविवार रात जारी सूची में सरकार ने 8 जिलों के कलेक्टरों का दूसरे जिलों में स्थानांतरण किया, जबकि 7 अधिकारियों को पहली बार जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पहली बार डीएम बनने वाले अधिकारियों में ब्रजेश कुमार (ओरैया), आलोक यादव (शामली), अभिषेक गोयल (हमीरपुर), इंद्रजीत सिंह (सुल्तानपुर), अन्नपूर्णा गर्ग (श्रावस्ती), नितिन गौड़ (अमरोहा) और सरनजीत कौर (रायबरेली) शामिल हैं.

यह भी पढ़े: BHIM App में बड़ा अपडेट: अब सीधे ऐप पर चेक करें CIBIL स्कोर, यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This