बायतु में हादसा: ट्रक ने स्कूल बस में मारी टक्कर, दस बच्चे घायल, पांच की हालत नाजुक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Balotra Accident: राजस्थान से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां बुधवार को बालोतरा जिले के बायतु इलाके में बायतु बायपास के पास एक स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दस बच्चे घायल हो गए. सभी को अस्पताल ले जाया गया. बताया गया है कि पांच बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है.

बस में सवार थे 36 बच्चे

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह स्कूल बस सरस्वती विद्या मंदिर की बताई जा रही है, जिसमें हादसे के वक्त कुल 36 बच्चे सवार थे. बताया जा रहा है कि बस अपने निर्धारित मार्ग पर बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई.

मौके पर मची चीख-पुकार, लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई. पुलिस को सूचना देने के बाद स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए. कुछ ही देर में बायतु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. थानाधिकारी मनोहर विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घायल बच्चों को तत्काल बायतु के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

अस्पताल पहुंचे बच्चों के परिजन

चिकित्सकों के मुताबिक, हादसे में घायल 10 बच्चों में से पांच की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य बच्चों का इलाज बायतु अस्पताल में ही जारी है. डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है. दुर्घटना की जानकारी होने पर घायल बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए.

हादसे के कारणों की जांच शुरू

घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है. हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This