PAK PM शहबाज ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के लिए ट्रंप को कहा धन्यवाद, बोले-समाधान के लिए जारी रहेगा प्रयास

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही उम्मीद जतायी कि दोनों पक्ष संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक शांति समझौते पर पहुंचने में सक्षम होंगे. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने मंगलवार को कहा था कि युद्धविराम 22 अप्रैल को सुबह 4:50 बजे (पीएसटी) पर समाप्त होना था.

युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया

युद्धविराम की समाप्ति से एक दिन पहले मंगलवार को ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया, जबकि शांति वार्ता के अगले चरण के संबंध में तस्वीर स्पष्ट नहीं है. पाकिस्तान ने वार्ता के अगले दौर की मेजबानी करने की योजना बनाई थी लेकिन ईरान द्वारा बातचीत फिर से शुरू करने के प्रयासों को ठुकराए जाने के बाद व्हाइट हाउस ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा रद्द कर दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद

पाकिस्तान ने दूसरे दौर की वार्ता को लेकर अनिश्चितता के कारण युद्धविराम बढ़ाने का आग्रह किया था. ट्रंप द्वारा युद्धविराम बढ़ाने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री शरीफ ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया. शरीफ ने कहा कि मैं अपनी और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को युद्धविराम बढ़ाने के हमारे अनुरोध को सहर्ष स्वीकार करने के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं.

समाधान के लिए प्रयास जारी रखेगा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसा भरोसा और विश्वास जताया गया है, पाकिस्तान बातचीत के जरिए संघर्ष के समाधान के लिए अपने गंभीर प्रयास जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि दोनों पक्ष युद्धविराम का पालन करते रहेंगे और इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता में संघर्ष के स्थायी अंत के लिए एक व्यापक शांति समझौता करने में सक्षम होंगे.

इसे भी पढ़ें. भक्तों के लिए खुले बाबा केदार के द्वार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This