होर्मुज में ईरान ने कंटेनर शिप को बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग, कंट्रोल रूम को भारी नुकसान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran-US War Hormuz Attack: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे जबरदस्त तनाव के बीच बड़ी घटना सामने आई है. एक तरफ तो वार्ता का दूसरा दौर रद्द होने के बाद तनाव बढ़ गया है, वहीं दूसरी तरफ होर्मुज में एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया है. लगातार तीसरी घटना ऐसी सामने आई है, जब होर्मुज में किसी कंटेनर शिप को निशाना बनाया गया है. पहले दो हमले जहां अमेरिका की ओर से किए गए हैं, वहीं इस बार ईरान ने कंटेनर शिप को निशाना बनाया है.

यूके मैरिटाइम ट्रेट ऑपरेशंस ने बताया है कि ओमान के पास एक जहाज से जुड़ी घटना की रिपोर्ट मिली है. यह घटना ओमान के उत्तर-पूर्व में करीब 15 समुद्री मील की दूरी पर हुई. एजेंसी के अनुसार, कंटेनर जहाज के कप्तान ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की गनबोट जहाज के पास आई और उस पर फायरिंग की. इस हमले में जहाज के कंट्रोल रूम को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, किसी तरह की आग लगने या पर्यावरण को नुकसान होने की खबर नहीं है. जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं.

Latest News

Bangladesh: रहमान शासन में भी नहीं बदले हालात, छह महीनों में 44 अल्पसंख्यकों की मौत, 250 से ज्यादा घटनाएं

Dhaka: बांग्लादेश में सरकार जरूर बदली लेकिन अल्पसंख्यकों पर होने वाले हमलों में कोई कमी नहीं आई है. अल्पसंख्यक...

More Articles Like This