मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते हैं, कोई नया काम करने की सोचते हैं तो उन्‍हें लगता है कहीं कुछ गलत ना हो जाए. यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको बता दें कि लगातार नकारात्मक ख्यालों से घिरे रहने से मानसिक सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है. व्यक्ति को नेगेटिव सोच उसे जिंदगी में आगे बढ़ने से रोक सकता है. इससे आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी समस्याओं से घिर सकते हैं.

कई बार जीवन में इतनी परेशानियां आ जाती हैं, जिसके कारण भी लोग चाहकर भी पॉजिटिव सोच को नहीं अपना पाते हैं. ऐसे में आपको आगे बढ़ना है, सफलता हासिल करनी है तो आपको नेगेटिव विचारों को बाहर निकालना होगा. तो चलिए जानते है कि किन आसान से उपायों को अपनाकर आप नकारात्‍मक सोच से दूर रह सकते है…

ये उपाय दिलाएंगे निगेटिव थाट्स से छुटकारा

मेडिटेशन

अगर आप लगातार नकारात्मक ख्यालों से घिरे रहते हैं तो ये आपकी मानसिक सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए आप सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन करें. एकांत में ध्यान लगाकर आप अपने अंदर पॉजिटिव एनर्जी, सोच का संचार कर सकते हैं. ध्यान लगाने से बाहर की नकारात्मक बातें आपको परेशान नहीं करेंगे. ऐसा करके आप खुद को स्ट्रेस फ्री रख सकते हैं.

नेगेटिव बोलने वालों से बचें

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो खुद भी नकारात्मक ही सोचते हैं और अपनी बातों से आसपास के वातावरण में भी नेगेटिविटी फैलाते रहते हैं. ऐसे लोगों के बीच में रहेंगे तो आपके अंदर भी उनकी सोच का असर जरूर होने लगेगा. कोशिश करें खुश, हंसमुख स्वभाव के लोगों के साथ रहने की. पॉजिटिव सोच रखने वालों से अपनी जान-पहचान बढ़ाएं.

प्रेरणादायक किताबें पढ़ें

अच्छी-अच्छी किताबें पढ़कर भी आप खुद के अंदर से नेगेटिविटी को दूर कर सकते हैं. वैसी किताबें पढ़ें जो जीवन के प्रति पॉजिटिव सोच रखने के फायदों के बारे में समझाती हों. कुछ प्रेरणा देने वाले लोगों की किताबें पढ़ें. अपनी खामियों से पार पाना सीखें. कि‍ताबे तनाव दूर करने का सबसे बढि़या तरिका हैं. मशहूर लोगों के सकारात्मक विचार, कोट्स को पढ़कर भी आप नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं.

हंसना भी है जरूरी

सारा दिन उदास रहने की बजाय मुस्कुराना सीखें. बुरी और गलत बातों को सोचकर नकारात्मक ख्याल ही मन में आते रहेंगे. इनसे बचने के लिए आप कुछ ऐसा करें जिससे आपको हंसी आए. लाफ्टर थेरेपी को अपनाएं. सुबह उठकर 5 मिनट जोर-जोर से हंसे. कॉमेडी फिल्म, सीरियल देखें, फनी जोक्स पढ़ें.

हॉबी को फॉलो करें

यदि आप अकेले रहते हैं और नेगेटिव ख्याल आते हैं तो कुछ ऐसा करना शुरू कर दें, जिससे आपको सुकून मिले. आप उस हॉबी को करना शुरू कर दें, जिसे आप बचपन से पूरा करना चाहते थे. डांसिंग, पेंटिंग, सिंगिंग, स्विमिंग, ट्रैवलिंग आदि आपको जो भी करना पसंद हो, उसे एक बार फिर से करना शुरु कर दें. इस तरह की एक्टिविटीज में खुद को व्यस्त रखेंगे तो मन में नकारात्मक विचार नहीं आएंगे. इससे खराब मूड भी बेहतर हो जाएगा.

Latest News

पूजा खड़े होकर करना चाहिए या बैठकर, जानिए क्या है प्रभु के अराधना का सही नियम?

Rule for Puja: सनातन धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व है. शास्त्रों में प्रतिदिन प्रभु की अराधना करने...

More Articles Like This