Delhi: CM रेखा गुप्ता ने किया वॉटर ATM का उद्घाटन, रोजाना कार्ड से मिलेगा 20 लीटर पानी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Rekha Gupta: एयू ब्लॉक, पीतमपुरा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘वॉटर एटीएम’ का उद्घाटन किया. साथ ही नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड भी वितरित किए गए. मुख्यमंत्री ने इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

दिल्ली की जनता को रोजना मिल रहा नया उपहारः सीएम रेखा गुप्ता

इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘एक साल में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से रोजाना दिल्ली की जनता को किसी न किसी रूप में नया उपहार रोजाना मिल रहा है. कभी नीति, कभी काम, कभी निर्माण और कभी प्रशासनिक सुधार के रूप में और आज कदम बढ़ाते हुए, जहां पूरा देश इस समय भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा है और पानी की कमी के कारण लोग परेशान थे, हमने दिल्ली में ये नया वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया है, जो एक बड़ा आरओ प्लांट है, जो हर घंटे में 2000 लीटर पानी देने की क्षमता रखता है.

बिना किसी पैसे के ये पानी लोगों को मिलने वाला है

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस तरह का वॉटर एटीएम कार्ड हम हर झुग्गी परिवार को दे रहे हैं. इससे वो 20 लीटर पानी रोजाना अपने घर लेकर जा सकते हैं, जो कि शुद्ध पानी है. ये आरओ प्लांट लोगों के जीवन की दशा और दिशा बदलने वाला है, बिना किसी पैसे के ये पानी लोगों को मिलने वाला है. इस काम को हम और आगे बढ़ाते हुए हर एक ऐसा क्षेत्र जहां पानी की दिक्कत है, उन सब तक पानी मिले, इसके लिए हमारी सरकार काम करेगी.’

Latest News

27 April 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 April 2026 Ka Panchang: 27 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन सोमवार पड़...

More Articles Like This