अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ी राहत! Strait of Hormuz पार कर भारत पहुंचा तेल टैंकर ‘देश गरिमा’

Must Read

Strait of Hormuz : भारतीय तेल वाहक जहाज ‘”देश गरिमा” स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पारकर भारत पहुंचा है. बता दें कि देश गरिमा क्रूड ऑयल टैंकर काफी मात्रा में तेल लेकर भारत पहुंच गया है लेकिन बताया ज रहा है कि अभी भी समुद्र में एंकर पर है. जो मुंबई में समुद्र किनारे से कुछ नॉटिकल माइल पर स्थित है. जानकारी के मुताबिक, 18 अप्रैल को यह जहाज होर्मुज से निकला था और भारतीय झंडा लगा यह टैंकर जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आईआरजीसी की फायरिंग के बाद भी आगे बढ़ता रहा लेकिन अब सुरक्षित भारत पहुंच गया है. बता दें कि इस जहाज पर 31 भारतीय नाविक सवार हैं और अब इसके सुरक्षित पहुंचने से ईंधन की कमी से बड़ी राहत मिलेगी.

भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने की मांग

इसके साथ ही मार्च से खाड़ी देशों में तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने वाला देश गरिमा दसवां भारतीय जहाज है. जानकारी के मुताबिक, व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत ने अपनी बात स्‍पष्‍ट रूप से की है और ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने की मांग की गई है. जानकारी के मुताबिक, युद्ध के बीच बदले हालात और तेल संकट से उबरने के लिए ईरान ने पहले भी भारत को सहयोग दिया है.

भारतीय जहाज पर ईरान के सुरक्षाबलों का हमला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो अन्य भारतीय जहाजों वीएलसीसी सन्मार हेराल्ड और बल्क कैरियर जग अर्णव पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने के दौरान आईआरजीसी ने फायरिंग की थी, जिसके बाद दोनों जहाजों को वापस लौटना पड़ा था. बता दें कि इस फायरिंग को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी. हालांकि, जहाज पर सवार क्रू मेंबर्स को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई थी. यह पहली बार था, जब 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद शुरू हुए संघर्ष के बीच किसी भारतीय जहाज पर ईरान के सुरक्षाबलों ने हमला किया.

इसे भी पढ़ें :- रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा: जानें देश में कितनी दवाएं क्वालिटी टेस्ट में हुई फेल, कौन सी दवा पूरी तरह मिली नकली?

Latest News

खाना खाते ही टॉयलेट भागने की होती है जरूरत? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण, कब हो सकता है गंभीर खतरा

Pooping Right After Eating: खाना खाने के बाद शरीर में पाचन से जुड़ी कई गतिविधियां शुरू हो जाती हैं....

More Articles Like This