‘ईरान के पास अब भी मौजूद…’, इंटेलिजेंस रिपोर्ट ने ट्रंप के दावों को किया खारिज

Must Read

Iran missiles : एक नए इंटेलिजेंस आकलन के अनुसार, अमेरिकी और इजरायली सेनाओं की ओर से हफ्तों तक जोरदार हवाई हमले किए जाने के बावजूद, ईरान के पास अभी भी हजारों मिसाइलें और घातक ड्रोन मौजूद हैं और यह आकलन ट्रंप प्रशासन के उन बड़े-बड़े दावों के विपरीत है, जिनमें उन्होंने जंग में अपनी जीत का ऐलान किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रक्षा सचिव पीट हेगसेथ कई बार इस तरह के दावे कर चुके हैं कि ईरानी वायुसेना पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और नौसेना समुद्र की गहराइयों में समा चुकी है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक और मरीन कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल जेम्स एडम्स का कहना है कि तेहरान के पास अभी भी हजारों की संख्या में घातक मिसाइलें और वन-वे अटैक ड्रोन मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक, ईरान के ये हथियार मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी ठिकानों और उसके सहयोगी देशों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं.

तेहरान जंगी हथियारों को बचाए रखने में कामयाब

मीडिया रिपोर्ट के दौरान जनरल जेम्स एडम्स ने पिछले हफ़्ते ‘हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी’ के सामने दिए गए अपने बयान में यह बात कही थी. ऐसे में इस मामले को लेकर अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि तेहरान अपने जंगी हथियारों को बचाए रखने में कामयाब रहा है. भले ही युद्ध में हुई क्षति और हथियारों के इस्तेमाल के कारण उसकी क्षमताओं में कुछ कमी आई हो.

जखीरे में हजारों ड्रोन और मिसाइलें मौजूद

इतना ही नही बल्कि पिछले हफ्ते CNN की ओर से की गई एक पड़ताल की पुष्टि करती हैं. इसमें यह सामने आया था कि 5 हफ्तों से भी ज्यादा समय तक अमेरिकी और इजरायली सेनाओं की ओर से रोजाना ज़ोरदार हमले किए जाने के बावजूद, ईरान के लगभग आधे मिसाइल लॉन्चर अभी भी सुरक्षित हैं और इसके साथ ही जखीरे में हजारों ड्रोन और मिसाइलें मौजूद हैं.

ईरान के लिए  आज भी बड़ी ताकत ये मिसाइलें

बता दें कि ईरान की तटीय सुरक्षा के लिए तैनात क्रूज मिसाइलों का भी एक बड़ा हिस्सा सुरक्षित बचा हुआ है. यह दावा इस बात से मेल खाता है कि अमेरिका ने अपने हवाई हमलों का मुख्य निशाना तटीय सैन्य ठिकानों को नहीं बनाया था, हालांकि उन्होंने कुछ जहाज़ों पर हमले ज़रूर किए थे. ये मिसाइलें ईरान के लिए  आज भी बड़ी ताकत बनी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें :- वैशाली से दुखद खबरः गंडक नदी में डूबने से दो महिलाओं की मौत, दो बच्चे लापता, शादी की खुशी में मातम

Latest News

‘कवन कसूर’ के ग्रैंड प्रीमियर के लिए पहुंचे CMD उपेन्द्र राय, बनारस एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Kawan Kasoor: भोजपुरी सिनेमा के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क,...

More Articles Like This