West Bengal Election 2026: बंगाल में शाम 5 बजे तक 90% मतदान, फालता में हंगामा करने वालों पर लाठीचार्ज

Must Read

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक करीब 90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. मतदान समाप्त होने के बाद बूथ में दाखिल हो चुके वोटर अपना मत डाल सकेंगे. इस हिसाब से दूसरे चरण में मतदान का आंकड़ा 95 फीसदी तक जाने के आसार हैं. पूर्वी बर्धमान में 5 बजे तक 92.46% वोटिंग दर्ज किया गया है.

दर्ज मतदान प्रतिशत के लगभग बराबर

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक सभी 142 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत 2021 के विधानसभा चुनावों में दर्ज मतदान प्रतिशत के लगभग बराबर रहा. दोपहर 3 बजे के बाद, 142 सीटों पर मतदान प्रतिशत 78.7% रहा. 2021 में इन्हीं सीटों पर 80.4% मतदान हुआ था. बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक पूर्वी बर्दवान जिले में 83.11% के साथ सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया. वहीं, कोलकाता साउथ में सबसे कम 75.38% मतदान हुआ. राज्य में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान 78.68% रहा.

हंगामा करने वालों पर लाठीचार्ज

फालता विधानसभा क्षेत्र में हंगामा करने वालों पर अर्धसैनिक बलों द्वारा हल्का लाठीचार्ज किया गया. आईपीएस और ईसी के पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में पैरा फोर्स ने लाठीचार्ज किया. भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘कल रात से ही अत्याचार शुरू हो गया है और हमारे कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह अदालत की अवमानना है.

मैंने ऐसा लोकतंत्र कभी नहीं देखा

ममता बनर्जी ने कहा- मैंने ऐसा लोकतंत्र कभी नहीं देखा. तृणमूल जीत रही है. सीआरपीएफ इस तरह अत्याचार नहीं कर सकती. किसी भी बूथ पर राज्य पुलिस मौजूद नहीं है. केंद्रीय बलों ने सब कुछ अपने कब्जे में ले लिया है. इन्हें सीमा की सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन ये एक राजनीतिक पार्टी की सुरक्षा कर रहे हैं. मैंने 1984 से चुनाव लड़ा है, लेकिन ऐसा अत्याचार पहले कभी नहीं देखा.’

इसे भी पढ़ें. Bengal Election: बंगाल की सभी 142 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक कुल 78.68 प्रतिशत मतदान

Latest News

जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Jammu Srinagar Vande Bharat: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी और पर्यटन के क्षेत्र में आज...

More Articles Like This