‘गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें ट्रम्प!’ ईरान को लेकर पुतिन ने दी अमेरिका को चेतावनी

Must Read

Washington: रूस ने ईरान को लेकर अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के खिलाफ शत्रुता फिर से शुरू होती है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत में ईरान युद्ध पर चर्चा की और ‘क्रेमलिन’ ने चेतावनी दी कि अगर लड़ाई फिर से शुरू होती है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

ईरान की धरती पर अभियान अस्वीकार्य

राष्ट्रपति पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने पत्रकारों से कहा कि पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा था कि ईरान की धरती पर जमीनी अभियान पूरी तरह से अस्वीकार्य और खतरनाक होगा. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पुतिन ने बुधवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान रूस की उस पेशकश को दोहराया, जिसमें वह तीसरे देश के रूप में ईरान के 970 पाउंड समृद्ध यूरेनियम के भंडार को संभालने के लिए तैयार है.

भंडार को अमेरिका को सौंपने की मांग

अमेरिकी नेता ईरान से यूरेनियम के इस भंडार को अमेरिका को सौंपने की मांग कर रहे हैं. ट्रंप ने बताया कि पुतिन ने उनसे कहा, ”वह इसमें हमारी मदद करना चाहते हैं और वह संवर्धन में शामिल होने के इच्छुक हैं.” इस पर मैंने कहा, ”मैं चाहूंगा कि आप यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने में शामिल हों. मेरे लिए यह अधिक महत्वपूर्ण होगा.” मिडिल ईस्ट में जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है.

ब्रेंट क्रूड 126.31 डॉलर प्रति बैरल

ताजा आंकड़ों के मुताबिक ब्रेंट क्रूड करीब 126.31 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया, जो मार्च 2022 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. फिलहाल यह करीब 123 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को आज ईरान के खिलाफ हमले से जुड़ी ब्रीफिंग दी जाएगी. सेंटकॉम ने ईरान के खिलाफ ‘छोटे लेकिन बहुत ताकतवर हमलों’ की प्लानिंग तैयार की है. इसका मकसद सीधे युद्ध को लंबा खींचना नहीं, बल्कि ईरान पर दबाव बनाना है ताकि वह बातचीत में झुक जाए. इसी खबर के बाहर आने के बाद तेल की कीमतें बढ़ी हैं.

इसे भी पढ़ें. शाहजहांपुर में हादसा: बोलेरो ने बाइक को रौंदा, दंपती सहित दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Latest News

सऊदी अरब पर हूतियों ने दागीं मिसाइलें, रियाद एयरपोर्ट और अरामको रिफाइनरी को बनाया निशाना

Houthi Rebels: सऊदी अरब में कई अहम ठिकानों पर यमन के हूती विद्रोहियों ने मिसाइल और ड्रोन हमला करने...

More Articles Like This