शाहजहांपुर में हादसा: बोलेरो ने बाइक को रौंदा, दंपती सहित दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shahjahanpur Accident: यूपी के शाहजहांपुर से दुखद खबर सामने आई है. यहां बाइक सवार एक परिवार हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

दुर्घटना के बाद वाहन छोड़ फरार हुआ चालक

बताया गया है कि यह हादसा शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुवायां थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा मैनारी ओवरब्रिज के पास हुआ. बोलेरो ने बाइक को रौंद दिया. इस घटना में बाइक पर सवार दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों की पहचान निगोही के मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी अरुण कुमार उर्फ कन्हैया (40 वर्ष), अरुण की पत्नी सीमा देवी (35 वर्ष), बेटी दीक्षा (8 वर्ष) और बेटे नैतिक (6 वर्ष) के रूप में हुई.

शादी समारोह में शामिल होकर बच्चों संग घर लौट रहे थे दंपती

बताया गया है कि अरुण की ससुराल पुवायां के गांव सिरखिड़ी में है. अरुण के ससुर गोपी के परिवार में बेटी की शादी थी. अरुण अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शादी में शामिल होने के लिए 28 अप्रैल को सिरखिड़ी गांव आए थे. बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गांव भूड़ा मैनारी ओवरब्रिज के पास हादसे का शिकार हो गए.

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया

अरुण की एक पुत्री प्रांशी घर पर है. अरुण मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर करते थे. अरुण की मौत घर में कोहराम मच गया. पिता राकेश, मां उर्मिला देवी, पुत्री प्रांशी और भाइयों का रो-रोकर बेहाल हैं. सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया. वाहन पुवायां क्षेत्र की है. चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 18 October 2026: 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है. इस दिन मां दुर्गा...

More Articles Like This