यूपी विधानसभा में भी गूंजा महिला आरक्षण बिल, विधेयक गिरने के विरोध में विपक्षी दलों के खिलाफ BJP महिला विधायकों का प्रदर्शन

Must Read

Lucknow: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में भाजपा की महिला विधायकों ने सपा कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के खिलाफ यूपी विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. बता दें कि गुरूवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र से पहले यह प्रदर्शन हुआ. इस दौरान विधायकों ने सपा के सदस्यों पर महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया.

हाथों में मातृशक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान

विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किए जाने के बाद महिला विधायकों ने भी इसी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया. हाथों में मातृशक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के बैनर लिए प्रदर्शन कर रहीं भाजपा सदस्यों ने बैनर लेकर ही विधान भवन के मंडप में प्रवेश किया. प्रदर्शन में शामिल प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इस मौके पर कहा कि सपा और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध किया है, जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का आक्रोश

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हम सभी महिलाएं साथ हैं और हम अपने आरक्षण को लेकर रहेंगे. भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि यह प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का आक्रोश है जो विधानसभा में दिख रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण में बाधा उत्पन्न करके महिलाओं को धोखा दिया है और यह प्रदर्शन तो शुरुआत है, जल्द हर गली, हर चौराहे और हर घर की महिला इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेगी.

आधी आबादी को रोकने का घृणित कार्य

राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधेयक लेकर आए थे और उसे पारित कराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने आधी आबादी को रोकने का जो घृणित कार्य किया है. उसकी हम भर्त्सना करते हैं. विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आज आयोजित किया जाएगा. जिसमें सरकार इस सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न होने के लिए विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी. इसका उद्देश्य 2027 चुनाव से पहले विपक्ष को महिला विरोधी के रूप में घेरना है. वहीं विपक्ष इसका पुरजोर विरोध कर रहा है.

इसे भी पढ़ें. यूपी विधानमंडल विशेष सत्र: CM योगी बोले- कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप, अब सपा भी उसी राह पर

Latest News

मालदीव की स्वतंत्रता की 61वीं वर्षगांठ: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोहम्मद मुइजु को भेजा बधाई संदेश

61st Independence Anniversary of the Maldives: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 26 जुलाई को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद...

More Articles Like This