ट्रंप को बड़ा झटका: छोटे से अफ्रीकी देश घाना ने US की बड़ी हेल्थ डील ठुकराई, समझौते को मानने से इंकार

Must Read

New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वैश्विक स्तर पर बड़ा झटका लगा है. छोटे से एक और अफ्रीकी देश घाना ने अमेरिका को ठेंगा दिखाते हुए इसकी एक खास डील ठुकरा दी है. प्रस्तावित स्वास्थ्य समझौते को मानने से इंकार कर दिया है. अब घाना एक नए समझौते पर बातचीत करना चाहता है. पहले भी कई अफ्रीकी देश डेटा साझा करने को लेकर चिंताओं के कारण इस समझौते से पीछे हट चुके हैं.

अब तक कोई फैसला नहीं

इससे पहले जिम्बाब्वे ने इस समझौते का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. जाम्बिया ने भी समझौते के एक हिस्से पर आपत्ति जताई है लेकिन वहां अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है. घाना के डेटा संरक्षण आयोग के कार्यकारी निदेशक अर्नोल्ड कावारपुओ के अनुसार, इस समझौते में ऐसे प्रावधान हैं जिनसे अमेरिकी संस्थाओं को जरूरी सुरक्षा उपायों के बिना घाना के स्वास्थ्य संबंधी संवेदनशील आंकड़ों तक पहुंच मिल सकती है.

द्विपक्षीय वार्ता का ब्योरा सार्वजनिक नहीं

कावारपुओ ने कहा कि समझौते के तहत डेटा तक जिस स्तर की पहुंच मांगी गई थी. वह आम तौर पर जरूरी मानी जाने वाली सीमा से कहीं अधिक थी. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस मामले में कहा कि मंत्रालय द्विपक्षीय वार्ता का ब्योरा सार्वजनिक नहीं करता. अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, ”हम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों की तलाश जारी रखे हुए हैं.”

करोड़ों डॉलर की सहायता देने की पेशकश

वैश्विक स्वास्थ्य वित्त पोषण के प्रति ‘अमेरिका फर्स्ट’ दृष्टिकोण के तहत अमेरिका ने 30 से अधिक देशों के साथ इस प्रकार के स्वास्थ्य समझौते किए हैं. इन देशों में ज्यादातर अफ्रीकी देश हैं. इन समझौतों के तहत अमेरिका उन कुछ अफ्रीकी देशों को करोड़ों डॉलर की सहायता देने की पेशकश करता है, जो अमेरिकी सहायता में कटौती से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. इस सहायता का उद्देश्य उनकी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सहारा देना और बीमारियों के प्रकोप से लड़ने में मदद करना है लेकिन इन समझौतों ने डेटा की गोपनीयता को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

इसे भी पढ़ें. सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को बड़ा झटका, मतगणना के नियमों में बदलाव से इनकार, अब नरम पड़े TMC के सुर

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This