‘फिर शुरू किए जा सकते हैं सैन्य हमले!’, ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा के बीच ट्रंप की चेतावनी…

Must Read

US Iran War: ट्रंप की चेतावनी से अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू होने की आहट है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि ईरान कोई गलत हरकत करता है तो उसके खिलाफ सैन्य हमले फिर शुरू किए जा सकते हैं. फिलहाल, वह युद्ध समाप्त करने संबंधी ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं. ट्रंप ने पाम बीच से मियामी जाते समय कहा कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने किसी समझौते पर पहुंचने को लेकर संदेह जताया.

अब तक नहीं चुकाई पर्याप्त कीमत 

उन्होंने कहा कि ईरान ने पिछले 47 वर्ष में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसके लिए उसने अब तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है. ट्रंप ने पाम बीच हवाई अड्डे पर गोल्फ खेलने और अपने स्थानीय दंत चिकित्सक से मिलने के बाद कहा कि अगर वे गलत हरकत करते हैं, अगर वे कुछ बुरा करते हैं (तो हम हमले करेंगे) लेकिन अभी हम देखेंगे. यह एक संभावना है, निश्चित रूप से ऐसा हो सकता है.

मियामी में मीडिया से बात करेंगे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि वह ईरान की ओर से भेजे गए नए प्रस्ताव को विमान में देखने के बाद मियामी में मीडिया से बात करेंगे. ट्रंप ने कहा कि मैं इसे विमान में देख रहा हूं. मैं आपको इसके बारे में बाद में बताऊंगा…उन्होंने मुझे समझौते की अवधारणा के बारे में बताया है. बाद में राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने कहा कि मियामी में कोई संवाददाता सम्मेलन नहीं होगा.

नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं ट्रंप 

ट्रंप ने नए प्रस्ताव के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वह सोच नहीं कर सकते कि यह स्वीकार्य होगा, क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्ष में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उन्होंने अब तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है. ट्रंप जिस नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं, उसके बारे में तत्काल कोई विवरण उपलब्ध नहीं है.

इसे भी पढ़ें. ईरान के प्रस्ताव को ट्रंप ने ठुकराया, बोले ’47 साल के कृत्यों की कीमत अभी नहीं चुकाई’

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This