Bengal Assembly elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतगणना से पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बडा झटका लगा है. मालदा जिले के मोथाबाड़ी इलाके में न्यायिक अधिकारियों के कथित तौर पर उन्हें बंधक बनाए जाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पूछताछ शुरू कर दी है. इसके लिए TMC के नेताओं को 3 मई को कालियाचक थाने में बुलाया गया है. सुजापुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार सबीना यास्मिन के चुनाव एजेंट अब्दुल रहमान को भी नोटिस भेजा गया है.
SIR के तहत सत्यापन का काम
यह मामला पिछले महीने का है, जब मतदाता सूची के SIR के तहत सत्यापन का काम कर रहे न्यायिक अधिकारी को मोथाबाड़ी में कुछ लोगों द्वारा उन्हे घेर लिया और लगभग 9 घंटे तक बंधक बनाए रखा. उनके साथ दसलूकी भी की. जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे, उन्हीं में से कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया. राज्य पुलिस की सीआईडी ने इस घटना के मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनाव आयोग ने जांच की जिम्मेदारी NIA को दी है.
घटना से संबधित 52 गिरफ्तार
अब तक इस घटना से संबधित 52 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. कुछ आरोपी NIAकी हिरासत में हैं, जबकि कुछ न्यायिक हिरासत में हैं. जांच में जुटे अधिकारियों के अनुसार घटना से सबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इसी सिलसिले में TMC नेताओं से पूछताछ की जा रही है. हाल ही में दक्षिण 24 परगना के भांगर में भी TMC कार्यकर्ता के घर से बड़ी संख्या में बम बरामद होने के बाद NIA ने एक अलग मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है. इन घटनाओं ने बंगाल में चुनाव के दौरान सियासी माहौल को गरमा दिया है.
इसे भी पढ़ें. Bengal Assembly Election: BJP नेता दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर हमला, सीएम को बताया ‘इंडिया की डोनाल्ड ट्रंप’

