West Bengal Election Result 2026: बंगाल में BJP-TMC के बीच कांटे की टक्‍कर, कांग्रेस का सपना चकनाचूर, अब तक नहीं खुला खाता

Must Read

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में रुझानों के आने का सिलसिला लगातार जारी है. BJP और TMC के बीच कांटे की टक्‍कर चल रही है. भाजपा लगातार अपनी लीड को बढ़ा रही है, ऐसे में इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि इस बार ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का किला ध्‍वस्‍त हो जाएगा. वहीं, पश्चिम बंगाल में कमल खिलने की संभावना प्रबल होती जा रही है. कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट की हालत बेहद खराब है.

राहुल गांधी की कांग्रेस को झटका

बता दें कि पश्चिम बंगाल में यदि किसी को 440 वोल्‍ट का झटका लगा है तो वह है राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी. 11 बजे तक 282 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. इनमें से भाजपा 176 सीटों पर बढ़ते बनाए हुए हैं. वहीं, तृणमूल कांग्रेस महज 100 सीटों पर आगे है. चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस के खाते में एक भी सीट जाती हुई नहीं दिख रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कुणाल घोष ने पार्टी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भरोसा जताया है.

ममता दीदी की जीत के लिए प्रार्थना

बेलेघाटा सीट से चुनाव लड़ रहे घोष ने कहा कि पूरे बंगाल में लोग ममता दीदी की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है. चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, घोष बेलेघाटा सीट पर करीब 3,500 वोटों से आगे चल रहे हैं और भाजपा उम्मीदवार पार्थ चौधरी पर बढ़त बनाए हुए हैं. हालांकि, उन्होंने शुरुआती रुझानों को ज्यादा महत्व नहीं देते हुए जनता के विश्वास को अपनी ताकत बताया.

293 सीटों पर मतगणना जारी

घोष ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया. राज्य की 293 सीटों पर मतगणना जारी है और मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के बीच माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election Result 2026 Updates: जहां PM मोदी ने खाई थी झालमुड़ी, वहां BJP आगे, चर्चा का केंद्र बन गई थी झारग्राम सीट

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This