West Bengal Election Result 2026 Updates: जहां PM मोदी ने खाई थी झालमुड़ी, वहां BJP आगे, चर्चा का केंद्र बन गई थी झारग्राम सीट

Must Read

West Bengal Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना आज जारी है. इसी बीच यह भी बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस लोकल दुकान पर झालमुड़ी का स्वाद लिया था, उस इलाके की सीट पर BJP आगे चल रही है. पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज बनी हुई है. जहां एक ओर भवानीपुर सीट को सबसे अहम मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं झारग्राम सीट भी लगातार चर्चा में बनी हुई है.

पार्टी कार्यकर्ताओं में देखा जा रहा उत्साह

झारग्राम सीट सीट राजनीतिक और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा का केंद्र बन गई थी. ताजा रुझानों के अनुसार झारग्राम सीट पर BJP आगे चल रही है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी का काफिला झारग्राम में एक छोटी सी दुकान के पास रुका था, जहां वह अचानक गाड़ी से उतरकर एक झालमुड़ी स्टॉल पर पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया.

स्वादिष्ट झालमुड़ी का स्वाद लेने का मौका

बाद में प्रधानमंत्री ने इस पल की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा किए थे. उन्होंने लिखा था कि चुनावी व्यस्तता के बीच उन्हें झारग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का स्वाद लेने का मौका मिला. झालमुड़ी झालमुड़ी पश्चिम बंगाल का बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे मुरमुरे, मसाले, प्याज, मिर्च और सरसों के तेल से तैयार किया जाता है.

झालमुड़ी का नाम ही इसकी खासियत

इसका तीखा और चटपटा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है और यह राज्य के हर हिस्से में आसानी से मिल जाता है. झालमुड़ी का नाम ही इसकी खासियत को दर्शाता है, जहां ‘झाल’ का मतलब तीखा और ‘मुड़ी’ का मतलब मुरमुरा होता है. इसे कम समय और कम लागत में तैयार किया जा सकता है, इसलिए यह हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय है.

इसे भी पढ़ें. Assembly Election Result 2026 LIVE: 5 राज्यों की किस्मत का फैसला आज, किसके सिर सजेगा ताज?

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This