Pakistan में प्रमुख धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या, विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति जरदारी और पीएम शहबाज ने जताया दुख

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को लक्षित हमले में एक प्रमुख धर्मगुरु की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने चारसद्दा जिले के उस्मानजई इलाके में शेख-उल-हदीस मौलाना मोहम्मद इदरीस के वाहन पर घात लगाकर हमला किया जिसमें उनके साथ मौजूद 2 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

किसी भी समूह ने नहीं ली जिम्मेदारी

उधर, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इदरीस की हत्या पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. इदरीस को पाकिस्तान के वरिष्ठ और सम्मानित धार्मिक विद्वानों में गिना जाता था. इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी समूह ने नहीं ली है. पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने धर्मगुरु पर उस समय गोली चलाई, जब वह दारुल उलूम उत्मान जई में दर्स-ए-हदीस (धार्मिक प्रवचन) देने जा रहे थे.

अस्पताल ले जाते समय मौत

हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. बाद में शव को चारसद्दा जिला स्थित उनके पैतृक गांव तुरंगजई ले जाया गया. उनकी मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और प्रशंसक अस्पताल में जमा हो गए. इस घटना के बाद इलाके में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसमें सैंकड़ों प्रदर्शनकारी चारसद्दा शहर की ओर मार्च करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इदरीस की हत्या पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य देश का मनोबल नहीं गिरा सकते.’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद को खत्म करने का देश का संकल्प ‘मजबूत और अडिग’ है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस हत्या पर दुख जताया और मृतक के परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

मौलवी की मौत ‘अपूरणीय क्षति’

खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंदी ने मौलवी की मौत को ‘अपूरणीय क्षति’ बताया और अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी. मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने भी हमले की निंदा की और पुलिस अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी. अवामी नेशनल पार्टी (ANP) के अध्यक्ष ऐमल वली खान ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह प्रांत में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति का ‘स्पष्ट प्रमाण’ है.

इसे भी पढ़ें. Iran Shopping Center Fire: ईरान में आग का गोला बना शॉपिंग सेंटर, आठ लोगों की मौत, 36 घायल

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This