Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सस्पेंस हुआ ख़त्म, फिल्म अभिनेता विजय लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म होता दिख रहा है. फिल्म अभिनेता विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया जायेगा. उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया. सूत्रों से मिली जनकर्ती के मुताबिक, विजय ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि उनके पास जरूरी समर्थन मौजूद है और शपथ ग्रहण के बाद वे विधानसभा में आसानी से बहुमत साबित कर देंगे. कांग्रेस ने भी विजय को अपना समर्थन दे दिया है.

विजय को राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

विजय ने राज्यपाल को उन दलों और विधायकों के समर्थन की भी जानकारी दी जो उनकी सरकार के पक्ष में हैं. बैठक के दौरान विजय ने सरकार को स्थिर बनाए रखने को लेकर भी भरोसा जताया. इस दौरान राज्यपाल अर्लेकर विजय की इस प्रस्तुति और उनके दावों से काफी संतुष्ट नजर आए. इसके बाद, उन्होंने विजय को औपचारिक रूप से सरकार बनाने का न्योता भी दे दिया.

फिल्म अभिनेता विजय कब लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

राज्यपाल के इस फैसले के साथ ही तमिलनाडु में चल रही राजनीतिक अटकलों पर अब काफी हद तक विराम लग गया है. अब माना जा रहा है कि जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. सूत्रों की माने तो यह शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार या शनिवार को चेन्नई में हो सकता है. इस शपथ ग्रहण समारोह में टीवीके के वरिष्ठ नेता, सहयोगी दलों के प्रतिनिधि और देशभर के कई बड़े राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही है.

कांग्रेस करेगी TVK का समर्थन, राहुल गांधी का ‘हाथ’ विजय के साथ

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात कर उनको समर्थन देने वाले टीवीके और कांग्रेस विधायकों की लिस्ट सौंपी थी. हालांकि तब राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया था. इसी के चलते विजय का 7 मई को होने वाला शपथग्रहण समारोह कैंसिल हो गया था.

Latest News

प्रभु का नित्य स्मरण ही हमारे जीवन की है संपत्ति: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, वंदन अर्थात् विश्वासघात न करने की प्रतिज्ञा। प्रणाम का...

More Articles Like This