अमेरिकी मीडिया का दावाः अगले हफ्ते पाकिस्तान में हो सकती है ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Us-Iran Talks: ईरान और अमेरिका के बीच स्थायी सीजफायर को लेकर बातचीत चल रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि आज ईरान की ओर से अमेरिकी प्रस्ताव पर जवाब आ सकता है. इस बीच अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान में वार्ता हो सकती है.

14 बिंदुओं पर होगी बात

इस मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अगले हफ्ते इस्लामाबाद में फिर से शुरू हो सकती है. जर्नल के अनुसार, दोनों पक्ष एक पन्ने के 14 बिंदुओं वाले मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) को तैयार करने के लिए मध्यस्थों के साथ काम कर रहे हैं. इसका उद्देश्य युद्ध खत्म करने की दिशा में एक महीने तक चलने वाली बातचीत के लिए रूप-रेखा तय करना है.

मालूम हो कि इससे पहले भी पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन दोनों बैठकें विफल रहीं. पहले दौर की वार्ता के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचे थे. हालांकि, पहले दौर की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला, जिसके बाद दूसरे दौर की बातचीत हुई. दूसरे दौर की बातचीत में भी दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनी. हालांकि, दोनों देशों के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर जरूर लागू हुआ था.

ट्रंप ने मीडिया से कहा…

व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में मरीन वन में सवार होने से पहले ट्रंप ने मीडिया से कहा कि मुझे आज रात एक पत्र मिलने वाला है. देखते हैं क्या होता है. जब उनसे पूछा गया कि क्या तेहरान जानबूझकर प्रक्रिया को धीमा कर रहा है, तो उन्होंने कहा कि हमें जल्द ही पता चल जाएगा.

राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि अगर बातचीत में रुकावट आती है तो वॉशिंगटन अपना रुख और सख्त कर सकता है. उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक नहीं हुआ, तो हम दूसरा रास्ता अपनाएंगे. अगर चीजें सही नहीं रहीं तो हम ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पर वापस जा सकते हैं, लेकिन यह ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम प्लस’ होगा. यानी इसमें कुछ और कदम भी शामिल होंगे.

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे गंभीर घटनाओं में से एक बताते हुए कहा कि वह मौजूदा सीमित सीजफायर को आगे बढ़ाने का स्वागत करेंगे. जब उनसे पूछा गया कि क्या लड़ाई में विराम तीन दिनों से ज्यादा समय तक रह सकता है, तो उन्होंने कहा कि हो सकता है. यह अच्छा होगा. मैं इसे रुकते हुए देखना चाहूंगा.

Latest News

प्रभु का नित्य स्मरण ही हमारे जीवन की है संपत्ति: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, वंदन अर्थात् विश्वासघात न करने की प्रतिज्ञा। प्रणाम का...

More Articles Like This