UP Cabinet Expansion: मेरी कोई अपेक्षाएं नहीं- भूपेंद्र चौधरी..जानें शपथ लेने के बाद क्या बोले सभी आठों नए मंत्री

Must Read

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का शपथ लेने के बाद भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “हम संगठन के कार्यकर्ता है और पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री मोदी हमें जो भूमिका दे देते हैं उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है. मैं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूँ कि मुझे इस रूप में काम करने का अवसर दिया है. मैं नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा. मेरी कोई अपेक्षाएं नहीं है, मुख्यमंत्री के आदेश का हम पालन करेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “अखिलेश यादव इतने वरिष्ठ नेता हैं, उनसे इस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जाती.

यह संवैधानिक प्रक्रिया है और प्रक्रिया के तहत ही मंत्रिमंडल का गठन होता है. समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी की ओर बढ़ रही है.” उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और अपनी पार्टी का आभार व्यक्त करूंगा कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है. पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका हम पालन करेंगे. हम पार्टी के कार्यकर्ता है, पार्टी जो दिशा-निर्देश देगी उसपर काम करेंगे.

अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, “यह उनका मानसिक असंतुलन है। जब पूरे देश का जनादेश आज भाजपा, राष्ट्र और सनातन के स्तंभ के पक्ष में है तो समाजवादी पार्टी इस तरह के सवाल उठाती है.” उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का मैं धन्यवाद करती हूं। मुख्यमंत्री और संगठन के लोग मुझे जो भी दायित्व देंगे उसका मैं निर्वहन करूंगी.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा के भाव से हम काम करेंगे, प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अच्छे से अच्छा काम करेंगे. योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में अभी मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री समेत 21 कैबिनेट मंत्री हैं. इनके साथ 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 18 राज्य मंत्री हैं। सरकार में 54 मंत्री हैं तो अधिकतम 60 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं. बिना किसी को मंत्रिमंडल से हटाए आठ को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है. इस दौरान मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद हैं. इस दौरान कुल 6 नए मंत्रियों ने शपथ ली और वहीं दो मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है. शपथ ग्रहण के कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली. इसके बाद समाजवादी पार्टी के बागी विधायक मनोज पांडेय ने शपथ ली. दो कैबिनेट मंत्री, चार राज्य मंत्री और दो स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This