गढ़वा में हादसाः ऑटो-मैजिक की टक्कर, तीन लोगों की मौत, कई घायल, मातम में बदली शादी की खुशी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Accident: झारखंड से दुखद खबर सामने आई है. यहां रविवार की दोपहर गढ़वा श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर दहेड़िया में मैजिक और ऑटो की टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दोनों वाहनों में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में सात की हालत नाजुक बताई जा रही है.

छेका कार्यक्रम में जा रहे थे ऑटो सवार

मिली जानकारी के अनुसार, केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव से लोग ऑटो में सवार होकर बंशीधर नगर के कुंबा गांव में छेका करने जा रहे थे. इसी दौरान दहेड़िया में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक से ऑटो की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए.

घटना के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आस-पास के मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को वाहन से निकालने में जुट गए. कुछ ही देर में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. तत्काल सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया.

घायलों का अस्पतालों में चल रहा इलाज

गंभीर रूप से घायल बिट्टू सिंह, संतोष चेरो, अवधेश उरांव, लालमोहन यादव, मुनिका कुमार, कमलेश यादव, टिंकू उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. अन्य घायल लवकुश कुमार, टिंकू उरांव, अजय कुमार उरांव, आमोद सिंह, दीपक कुमार, नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कोलझिकी गांव निवासी अंकुश कुमार, यूपी के कोनमंडरा गांव निवासी शिवकुमार उरांव का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

इस हादसे में बंशीधर नगर निवासी मैजिक चालक उदय गुप्ता (35 वर्ष), पुत्र इंद्रजीत गुप्ता, केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड निवासी टेंपू चालक बेचू उरांव के 40 वर्षीय पुत्र अवधेश उरांव और मनबोध उरांव के 12 वर्षीय पुत्र अजय कुमार की मौत हो गई.

बताया गया है कि मृतक अजय कुमार और अवधेश उरांव की मौत सदर अस्पताल में हुई, वहीं इंद्रजीत गुप्ता की मौत सदर अस्पताल से मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में हुई.

शादी वाले घर में छाया मातम

केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव निवासी कन्हाई उरांव के पुत्र विकास उरांव की शादी 14 मई को श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुंबा गांव निवासी बालरूप उरांव की पुत्री से होने वाली थी. रविवार को लड़का वाले लड़की का छेका करने जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. बीच रास्ते में ही सभी सड़क हादसे का शिकार हो गए. जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त होने को कब्जे में ले लिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास एक जहाज...

More Articles Like This