चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट के विंग में लगी आग, 280 यात्री थे सवार, मचा हड़कंप

Must Read

Abu Dhabi Flight Cancelled: चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाले एतिहाद एयरवेज विमान के लेफ्ट विंग में मंगलवार यानी आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि पायलटों की सूझ-बूझ से एक बड़ा हवाई हादसा होने से पहले ही टल गया. यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा. विमान में लगभग 280 यात्री सवार थे. समय रहते पायलटों ने आग देख लिया और बड़ी त्रासदी होने से रुक गई.

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

अधिकारियों ने बताया कि विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज का विमान उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी पायलटों ने आग देखी, जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया और किसी को कोई चोट नहीं आई. दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझा दी और उड़ान रद्द कर दी गई. आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की तैयारी चल रही है.

इसे भी पढ़ें. NEET UG 2026 Exam: NTA ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, CBI करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

Latest News

जीभ का लाल और चिकना होना कितना है खतरनाक…, ऐसे 5 बदलाव खोल देते हैं अंदर छिपी हुई बीमारी

Health Tips: जीभ केवल स्वाद पहचानने का काम नहीं करती, बल्कि उसके रंग, सतह और आकार में आए बदलाव...

More Articles Like This