NEET UG 2026 Updates: शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा! जयपुर के प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था NEET का पेपर

Must Read

NEET UG 2026 Updates: राजस्थान में सामने आए कथित गेस पेपर लीक विवाद और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को रद्द कर दिया है. अब पूरे मामले की जांच CBI करेगी. सरकार ने नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है. अभी तक राजस्‍थान एसओजी नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही है. एसओजी ने इस मामले में कई लोगों को अरेस्‍ट भी किया गया है.

22 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित

इसी बीच नीट पेपर लीक मामले में बडा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि नीट का पेपर जयपुर के एक प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि जयपुर में एनटीए की प्रिंटिंग फैसिलिटी से पेपर लीक हुआ था. NEET UG 2026 रद्द होने से 22 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं, जिन्होंने 3 मई 2026 को देशभर में आयोजित NEET परीक्षा दी थी. NTA का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठने के बाद यह कदम उठाना जरूरी हो गया था.

परीक्षा प्रक्रिया से हो सकता है समझौता 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और शुरुआती जांच में यह संकेत मिले कि परीक्षा प्रक्रिया से समझौता हो सकता है. राजस्थान में एक कथित गेस पेपर के वायरल होने के बाद मामला तेजी से बढ़ा. जांच एजेंसियों का दावा है कि परीक्षा से पहले छात्रों के बीच करीब 410 सवालों वाला प्रश्न बैंक घूम रहा था. इनमें से लगभग 120 सवाल असली परीक्षा से काफी मिलते-जुलते बताए गए.

परीक्षा को जारी रखना उचित नहीं

इसी के बाद NTA ने कहा कि उपलब्ध सबूतों और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट को देखते हुए परीक्षा को जारी रखना उचित नहीं होगा. एजेंसी के अनुसार परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और भरोसा बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी की अपील के बाद CM फडणवीस का एक्शन, अब फ्लाइट या चार्टर्ड प्लेन से सफर नहीं कर पाएंगे महाराष्ट्र के मंत्री

Latest News

Adhik Maas 2026: आज से शुरू हुआ अधिकमास, भूलकर भी ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

Adhik Maas 2026: हिंदू धर्म में अधिकमास का विशेष महत्व है. इस साल मलमास या अधिकमास की शुरुआत 17...

More Articles Like This