रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Must Read

Rajinikanth Jailer 2 Crew member Dies on Set: चेन्नई में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के सेट पर शूटिंग के दौरान करंट लगने से 28 साल के क्रू मेंबर कार्तिकेयन की मौत हो गई है. इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. कार्तिकेयन फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट में काम कर रहा था और शूटिंग के लिए घर जैसा सेट तैयार करने में जुटा हुआ था. हादसा चेन्नई के पनैयूर इलाके में स्थित एक निजी फिल्म स्टूडियो में हुआ.

नहीं बच सकी कार्तिकेयन की जान

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सेट निर्माण के दौरान अचानक बिजली का ये हादसा हुआ, जिसकी चपेट में आने से कार्तिकेयन को जोरदार करंट लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. कनाथुर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन यह पता लगाया जा रहा है कि सेट पर बिजली का लीकेज कैसे हुआ और सुरक्षा इंतजामों में कहीं लापरवाही तो नहीं थी.

2023 में रिलीज हुआ था पहला भाग

‘जेलर 2’ निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार और रजनीकांत की दूसरी फिल्म है. फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है, जिसके मालिक कलानिधि मारन हैं. इस फिल्म का पहला भाग जेलर साल 2023 में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. फिल्म तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई थी.इसमें विनायकन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और वसंत रवि अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

जून में रिलीज होने की संभावना

वहीं, मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किया था. फिल्म की रिलीज इस साल जून में होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, हाल ही में तमन्ना भाटिया ने भी रजनीकांत की सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ की थी.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप अब US के लिए रवाना, ताइवान के आस-पास दिखा बड़ा बदलाव, बीजिंग में बैठक के बीच गायब रहे चीन के फाइटर जेट

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This