इजराइल का गाजा में फिर से हमला, हमास के सैन्य प्रमुख अल-हद्दाद समेत 7 फिलीस्तीनियों की मौत

Must Read

Israel Hamas War: इजराइल ने युद्धविराम के बावजूद गाजा में शुक्रवार को भीषण हवाई हमला किया. हमले में हमास की सैन्य शाखा का प्रमुख इज अल-दीन अल-हद्दाद मारा गया. हमास ने इस हमले को लेकर तुरंत कोई पुष्टि या टिप्पणी नहीं की है. उधर, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि शुक्रवार शाम सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में हमास की कस्साम ब्रिगेड्स के प्रमुख अल-हद्दाद को निशाना बनाया गया. जिसमें वह मारा गया.

सैन्य शाखा की कमान संभाले हुए था अल-हद्दाद 

अल-हद्दाद सात अक्टूबर के हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था. मई 2025 में मुहम्मद सिनवार के मारे जाने के बाद से हद्दाद हमास की सैन्य शाखा की कमान संभाले हुए था. हद्दाद हमास के वरिष्ठतम लोगों में था और वह सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमले में सक्रिय भूमिका में था. शुक्रवार शाम गाजा सिटी में दो इजराइली हवाई हमले हुए, जिनमें से एक के बारे में इजराइल ने कहा कि उसका लक्ष्य अल-हद्दाद था.

हमलों में सात लोगों की मौत

एक हमला एक रिहायशी इमारत पर और दूसरा एक वाहन पर किया गया. फलस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के सराया फील्ड अस्पताल और शिफा अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. अक्टूबर में हुए नाजुक युद्धविराम समझौते के बावजूद गाजा में लगभग रोज इजराइली हमले जारी हैं. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तब से अब तक 850 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.

इजराइली सेना किन ठिकानों को बना रही थी निशाना 

फलस्तीनी नागरिकों ने बताया कि अल-हद्दाद को निशाना बनाकर किए गए हमले के बाद भी कई हवाई हमले हुए. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इजराइली सेना किन ठिकानों को निशाना बना रही थी.

इसे भी पढ़ें. हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में पूजा शुरू, श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This