शादी की तैयारी कर रहे यूक्रेनी कपल की मौत, रूसी मिसाइल ने ली जान, प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

Must Read

Kyiv: रूस के लगातार हमलों ने यूक्रेन को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. देश की राजधानी कीव में रूसी भीषण हवाई हमले ने एक युवा प्रेम कहानी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. 24 वर्षीय अंग्रेजी शिक्षिका, मरीना होमेनियुक और उनके साथी यूरी ओर्लो उन 24 लोगों में शामिल थे, जिनकी मौत गुरुवार को हुए बड़े रूसी मिसाइल हमले में हो गई.

अपार्टमेंट बिल्डिंग को पूरी तरह तबाह

यह हमला युद्ध शुरू होने के बाद सबसे बड़े हमलों में से एक था. एक क्रूज मिसाइल ने उस अपार्टमेंट बिल्डिंग को पूरी तरह तबाह कर दिया, जहां यह कपल रह रहा था. दोस्तों ने बताया कि कपल लंबे समय से कीव के डारनित्सिया इलाके से कहीं और शिफ्ट होना चाहता था, क्योंकि वहां बिजली कटौती और हमलों का खतरा ज्यादा था, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण वे ऐसा नहीं कर सके.

करीब 10 भाषाएं जानती थीं मारिना 

दोस्तों के मुताबिक मारिना युद्ध शुरू होने के बाद Czech Republic चली गई थीं, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और वियतनामी भाषा भी सीखी. वह करीब 10 भाषाएं जानती थीं, जिनमें कोरियाई और चीनी भी शामिल थीं. 2023 में यूक्रेन लौटने के बाद उनकी मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए यूरी से हुई थी. दोनों जल्द ही एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए. मारिना की दोस्त ओलेसिया युख्नोविच ने बताया कि वह बच्चों से बेहद प्यार करती थीं और भविष्य में खुद भी मां बनना चाहती थीं.

खुद भी बसाना चाहती थी परिवार 

उन्होंने कहा कि उसके बहुत सारे सपने थे. वह बच्चों को पढ़ाती थी और खुद भी परिवार बसाना चाहती थी. लेकिन युद्ध ने सब कुछ खत्म कर दिया. 30 वर्षीय यूरी Kyiv Floorball Club के कप्तान थे और खेलों के शौकीन थे, जबकि मारिना कला और भाषाओं में रुचि रखती थीं. दोस्तों के अनुसार दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे. मारिना हर रविवार यूरी के मैच देखने जाती थीं.

अब इस दुनिया में नहीं रहे दोनों 

यूरी ने उन्हें फ्लोरबॉल खेलना सिखाया, जबकि मारिना उन्हें अंग्रेजी सिखाती थीं. मारिना की दोस्त ने भावुक होकर कहा कि मुझे उनकी शादी की तैयारी में मदद करनी चाहिए थी, लेकिन मैं उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही हूं. यह बहुत भयावह है. हमले के बाद दोस्तों ने मारिना को मैसेज भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. बाद में पता चला कि दोनों अब इस दुनिया में नहीं रहे.

इसे भी पढ़ें. ‘भूगोल में टिकना या मिटना चाहता है पाकिस्तान’, भारत की कड़ी चेतावनी से इस्लामाबाद में मची हलचल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This