उत्तराखंड के पूर्व CM बीसी खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

B. C. Khanduri: राजनीतिक जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का आज निधन हो गया है. उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. बीसी खंडूरी काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था.

ईमानदार छवि के लिए जाने जाते थे B. C. Khanduri

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे. वो अपनी सादगी, अनुशासन और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते थे. वो 2 बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने. उन्होंने पहली बार वर्ष 2007 से 2009 तक मुख्यमंत्री पद संभाला. वहीं, 2011 से 2012 तक वो दूसरी बार सीएम बने.

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम धामी ने बीसी खंडूरी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. खंडूरी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया. सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका व्यक्तित्व राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा.”

राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है

सीएम धामी ने आगे लिखा, “राजनीतिक जीवन में उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई. एक जननेता के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए और अपनी सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता से लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया. उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

ये भी पढ़ें- ‘हम दुनिया की कुल आबादी का छठा हिस्सा’, मीडिया की आजादी को लेकर नॉर्वे की पत्रकार के सवालों पर भारत का करारा जवाब

Latest News

क्या है भारत का IMEC प्रोजेक्ट, कैसे इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप के इस बिजनेस कॉरिडोर का इटली बनेगा सबसे बड़ा एंट्री गेट

IMEC Italy Entry Gate: चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जवाब में शुरू किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप...

More Articles Like This