सुबह 4 बजे एक Email ने दिया बड़ा झटका! Meta ने 8 हजार कर्मचारियों की कर दी छंटनी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Meta Layoffs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असर आईटी सेक्टर पर दिखने लगा है. आज सुबह 4 बजे मेटा ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है. बुधवार को मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है. इस छंटनी की वजह AI के कारण संगठन का पुनर्गठन है. कई रिपोर्ट्स में ये जानकारी दी गई है.

सुबह 4 बजे भेजे गए ईमेल

मेटा की ओर से की गई छंटनी से जुड़ा पहला संदेश उसके सिंगापुर हब से सामने आया. अमेरिका और ब्रिटेन कई जगहों के कर्मचारियों को पहले कहा गया कि वो आज घर से काम करें. फिर सुबह 4 बजे ईमेल भेजे गए.

मेटा की एचआर चीफ जेनेल गेल ने कही ये बात Meta Layoffs

सभी कर्मचारियों को भेजे गए एक मेमो में, Meta की HR चीफ जेनेल गेल ने कहा कि कई टीमों को AI-आधारित सिद्धांतों के आधार पर पुनर्गठित किया जा रहा है ताकि सरल संरचनाएं और छोटे समूह बनाए जा सकें जो अधिक जिम्मेदारी के साथ तेजी से काम कर सकें. उन्होंने आगे कहा, “बदलावों पर काम करते हुए, कई टीमों ने एआई-आधारित डिजाइन सिद्धांतों को अपनी नई संगठनात्मक संरचनाओं में शामिल किया.”

किस पर पड़ेगा इसका ज्यादा असर?

इसका सबसे ज्यादा असर इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीमों पर पड़ सकता है. 2026 के आखिरी में और भी छंटनी की जा सकती है. Meta ने कहा है कि वह इस साल 125-145 बिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बना रही है, जिसका ज़्यादातर हिस्सा एआई पर खर्च होगा.

ये भी पढ़ें- SBI Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 7,150 पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता से लेकर आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Latest News

क्या है भारत का IMEC प्रोजेक्ट, कैसे इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप के इस बिजनेस कॉरिडोर का इटली बनेगा सबसे बड़ा एंट्री गेट

IMEC Italy Entry Gate: चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जवाब में शुरू किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप...

More Articles Like This