पाकिस्तान को लाइव फुटेज भेजने वाला जासूस गिरफ्तार, नेटवर्क भी बेनकाब, भेज रहा था सेना की मूवमेंट

Must Read

Spy Camera In Pathankot: पंजाब के पठानकोट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. उस पर पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलरों को भारतीय क्षेत्र की खुफिया जानकारी और लाइव फुटेज भेजने के आरोप हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस को सुजानपुर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सीमा पार बैठे अपने आकाओं के संपर्क में था आरोपी 

शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काफी समय से सीमा पार बैठे अपने आकाओं के संपर्क में था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पंजाब और जम्मू को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-44 पर सुजानपुर के पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे. इन कैमरों के जरिए वह हाईवे की हर गतिविधि की लाइव फुटेज पाकिस्तान भेज रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपी यह काम नशीले पदार्थ हासिल करने की साजिश के तहत कर रहा था.

मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू

मामले को लेकर एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान के लिए जासूसी गतिविधियों में शामिल था. उसके साथ तीन अन्य साथी भी जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना जताई है. यह बहुत सेंसिटिव जगह है, यहां से हर तरह की एक्टिविटी को कैप्चर करने के लिए ये कैमरे लगाए गए थे.

इस मामले में और कार्रवाई होगी

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उससे सख्ती से पूछताछ की और उसके इंटरनेट वाले कैमरे पुलिस ने बरामद कर लिए. यह देश के खिलाफ जासूसी का मामला है, जिसे हम रोकने में कामयाब रहे हैं और उम्मीद है कि इस मामले में और कार्रवाई होगी. पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, वह नशे का आदी है, इसीलिए विदेश में रहने वाले लोग ऐसे युवाओं को निशाना बनाते हैं.

इसे भी पढ़ें. Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा मतदान

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This