23% बढ़कर 23,467 करोड़ रुपए पहुंचा LIC का चौथी तिमाही का मुनाफा, 10 रुपए डिविडेंड का ऐलान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LIC Q4 Results: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने निवेशकों और शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने FY25-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. कंपनी का मुनाफा, प्रीमियम आय और निवेश से होने वाली कमाई में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इतना ही नहीं, एलआईसी ने निवेशकों को बोनस शेयर और डिविडेंड का भी बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है, जिससे बाजार में कंपनी को लेकर उत्साह और बढ़ गया है.

जारी आंकड़ों के अनुसार, एलआईसी का समेकित शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) जनवरी-मार्च तिमाही में 23% बढ़कर 23,467 करोड़ रुपए पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 19,039 करोड़ रुपए था. कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी मजबूत प्रीमियम ग्रोथ और निवेश से हुई बेहतर कमाई के कारण देखने को मिली है.

निवेशकों को बोनस शेयर और डिविडेंड का बड़ा तोहफा

LIC बोर्ड ने 10 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 10 रुपए के अंतरिम डिविडेंड की सिफारिश की है. बोनस शेयर जारी होने से पहले यह प्रति शेयर 20 रुपए के बराबर माना जा रहा है. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 जून 2026 तय की गई है, जबकि कंपनी के 1:1 बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 रखी गई है. बोनस इक्विटी शेयरों का आवंटन 1 जून 2026 तक होने की संभावना है.

प्रीमियम आय में भी दिखी मजबूत बढ़त

LIC की शुद्ध प्रीमियम आय में चौथी तिमाही के दौरान 12% की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी की आय बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1.48 लाख करोड़ रुपए थी. पहले वर्ष की प्रीमियम आय भी 17% बढ़कर 13,009 करोड़ रुपए हो गई. वहीं रिन्यूअल प्रीमियम से होने वाली आय 14% की बढ़त के साथ 82,233 करोड़ रुपए तक पहुंच गई.

निवेश से हुई रिकॉर्ड कमाई

एलआईसी की कमाई का सबसे बड़ा स्रोत निवेश से होने वाली आय रही. कंपनी की निवेश आय चौथी तिमाही में 17% बढ़कर 1.09 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह 93,443 करोड़ रुपए थी. कंपनी ने इस तिमाही में कुल अधिशेष (Surplus) 89,058 करोड़ रुपए दर्ज किया, जो पिछले साल के 77,053 करोड़ रुपए से काफी ज्यादा है. सहयोगी कंपनियों और अल्पमत हिस्सेदारी के बाद अधिशेष 24,964 करोड़ रुपए रहा.

खर्च भी बढ़ा लेकिन वित्तीय स्थिति बनी मजबूत

हालांकि कंपनी के खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. प्रबंधन खर्च बढ़कर 20,699 करोड़ रुपए पहुंच गया, जबकि कर्मचारियों के वेतन और कल्याण पर खर्च बढ़कर 8,891 करोड़ रुपए हो गया. दूसरी तरफ एलआईसी की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी का सॉल्वेंसी रेशियो बढ़कर 2.35 हो गया, जो पिछले साल 2.11 था. यह नियामकीय आवश्यकता से काफी ऊपर है और कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है.

पूरे साल में भी शानदार प्रदर्शन

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में एलआईसी का टैक्स के बाद मुनाफा 19% बढ़कर 57,453 करोड़ रुपए पहुंच गया. वहीं कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय 10% बढ़कर 5.38 लाख करोड़ रुपए हो गई. इन आंकड़ों से साफ है कि एलआईसी लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है और कंपनी ने न सिर्फ अपने मुनाफे में बढ़ोतरी की है बल्कि निवेशकों का भरोसा भी और मजबूत किया है. आने वाले समय में बाजार की नजर अब एलआईसी के शेयरों की चाल और बोनस इश्यू के असर पर बनी रहेगी.

यह भी पढ़े: LPG Gas Price Today: गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत या आने वाला झटका? जानिए आज के ताजा रेट

Latest News

कनाडा सरकार ने सख्त किए Spouse Visa के नियम, अब IELTS टेस्ट पास करना अनिवार्य, पंजाब के हजारों युवाओं को झटका

Toronto: कनाडा सरकार अब Spouse Visa (जीवनसाथी वीजा) के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिससे सबसे...

More Articles Like This